Author: Jagran Today

भिण्ड, 15 अप्रैल। मॉडल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल भिण्ड के कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष अमन सिंह नरवरिया ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंश सोनी ने 90.2 प्रतिशत तथा आयशा अटल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका सुषमा जैन, प्राचार्य अभय सक्सेना, सौरभ भदौरिया, राजेश गोयल, राहुल जैन, गिरजेश शर्मा एवं आकाश सिंह भदौरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन की घोषणा करते हुए बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है, जहां छात्रों ने संस्थान को अपार प्रशंसा और सम्मान दिलाया है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में नियति यादव ने 95 प्रतिशत, तान्या जोशी ने 94 प्रतिशत, अभिनव शर्मा ने 88 प्रतिशत, शिवा शर्मा ने 88 प्रतिशत, अग्रित यादव ने 87 प्रतिशत आदि ने प्रशंसनीय अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान छात्र द्वारा…

Read More

– प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान भिण्ड, 15 अप्रैल। अक्सर कहा जाता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है दबोह के छोटे से ग्राम बड़ागांव के एक मेधावी छात्र वेदप्रकाश कौरव पुत्र रविशंकर कौरव ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बड़ागांव के इस लाड़ले ने न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े इस छात्र ने 500 में से 493 अंक अर्जित कर जिला टॉप किया है। खास बात…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मेहगांव की छात्रा नितेश गुर्जर पुत्री रघुराज सिंह गुर्जर ने गणित संकाय से मप्र में 8वां स्थान प्राप्त कर मेहगांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी नितेश को विद्यालय में मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। नितेश गुर्जर ने आठवां स्थान प्राप्त करने पर अपने माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान बताया। बेटी ने भिण्ड जिले का नाम मप्र नाम रोशन किया है। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में प्रभारी प्राचार्य बृजभान सिंह, दिनेश थापक, रीना गोयल, नम्रता राठौर, रीना भदौरिया, रामनरेश नरवरिया, पुरुषोत्तम राजौरिया, महेन्द्र सिंह, अकरम खान, उपेन्द्र…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। शा. उमावि आलमपुर में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी पाठक पुत्री अशोक पाठक ने वार्षिक परीक्षा परिणाम के दौरान गणित संकाय से 500 में से 483 अंक प्राप्त कर मप्र की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ-साथ भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित किया है। बेटी की इस उपलब्धि की खबर जब पाठक परिवार के बीच पहुंची तो उनके घर खुशी की लहर दौड़ गई। अशोक पाठक आलमपुर के नजदीक ग्राम अरूसी के निवासी हैं और उनकी पुत्री ने शा. उमावि आलमपुर में कक्षा 12वीं में अध्यापन कर गणित संकाय…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल।माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में लहार क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा मंडल लहार के महामंत्री संजीव चौधरी की बिटिया वैष्णवी चौधरी ने अशासकीय मां मंगला देवी विद्यापीठ उमावि में अध्ययन कर हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2025-26 में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौधरी परिवार और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। बिटिया की इस सफलता पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लहार प्रेमसिंह बघेल और खण्ड स्त्रोत समन्वयक लहार अजय कुमार झा साहित ईष्ट मित्रों ने चौधरी परिवार और वैष्णवी बिटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। डीपीएस स्कूल की छात्रा अंशिका यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका, रविन्द्र यादव एवं रेनू यादव की सुपुत्री और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र यादव की भतीजी हैं। अंशिका की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।

Read More

ग्वालियर, 15 अप्रैल। चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय डबरा के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) विक्रम भार्गव ने अवोध बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में आरोपी शेरू जाटव उम्र 27 साल निवासी थाना करहिया जिला ग्वालियर को दोषसिद्ध पाते हुए मृत्यु दण्ड एवं 7 हजार अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया है। प्रकरण की पैरवी कर रहीं विशेष लोक अभियोजक/ एडीपीओ डबरा हेमी गुप्ता के अनुसार घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी (पीड़िता के पिता) ने अपने बड़े भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की कि 6 फरवरी 2023 को रात्रि 8 बजे उसकी उम्र 7…

Read More

– राकेश अचल राजद से राजनीति की शुरुआत करने वाले सम्राट चौधरी अब बिहार में बीजेपी की पहली सरकार का नेतृत्व करेंगे। यानि वे चौधरी से सम्राट बना दिए गए हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने रखा। बीजेपी को बिहार की सत्ता हासिल करने के लिए पूरे 46 साल तप करना पड़ा। इतना लंबा धैर्य रखने की क्षमता शायद ही किसी दूसरे राजनीतिक दल के पास हो। भाजपा बिहार में सत्ता की भागीदारी तो करती रही लेकिन उसे अपना मुख्यमंत्री बनाने में कामयाबी अब जाकर मिली है।…

Read More

– केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में फिलैटेलिक प्रदर्शनी का किया उदघाटन – डाक टिकटों के माध्यम से भारत की विरासत, लोकतंत्र और एकता का जीवंत प्रदर्शन नई दिल्ली, 14 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विषय पर आयोजित विशेष फिलैटेलिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी डाक विभाग द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि…

Read More