भिण्ड, 15 अप्रैल। मॉडल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल भिण्ड के कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष अमन सिंह नरवरिया ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंश सोनी ने 90.2 प्रतिशत तथा आयशा अटल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका सुषमा जैन, प्राचार्य अभय सक्सेना, सौरभ भदौरिया, राजेश गोयल, राहुल जैन, गिरजेश शर्मा एवं आकाश सिंह भदौरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। सभी ने छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


