भिण्ड, 15 अप्रैल। शा. उमावि आलमपुर में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी पाठक पुत्री अशोक पाठक ने वार्षिक परीक्षा परिणाम के दौरान गणित संकाय से 500 में से 483 अंक प्राप्त कर मप्र की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ-साथ भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित किया है। बेटी की इस उपलब्धि की खबर जब पाठक परिवार के बीच पहुंची तो उनके घर खुशी की लहर दौड़ गई।
अशोक पाठक आलमपुर के नजदीक ग्राम अरूसी के निवासी हैं और उनकी पुत्री ने शा. उमावि आलमपुर में कक्षा 12वीं में अध्यापन कर गणित संकाय से 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। छात्रा की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के लोगों ने प्रसन्न व्यक्त कर बेटी को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


