- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 15 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के आठ छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है, वहीं जिले का परीक्षा परिणाम 57.28 प्रतिशत रहा। 8 छात्रों ने हाईस्कूल में बाजी मारी आरपीएस सेंट्रल हाईस्कूल भिण्ड की छात्रा अंशू गुप्ता पुत्री राकेश गुप्ता ने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां एवं शा. हाईस्कूल जाखौली के वेदप्रकाश कौरव पुत्र रविशंकर कौरव ने 493 अंक हासिल कर…
– करीब 90 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान भिण्ड, 15 अप्रैल। गोरमी क्षेत्र में स्थित उपाध्याय फर्नीचर हाउस में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान के साथ पूरा तीन मंजिला मकान इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिंड में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान मकान की निचली मंजिल पर संचालित थी, जहां शॉर्ट…
– हाइवे पर शहर के भारौली तिराहे के पास हुई दुर्घटना भिण्ड, 15 अप्रैल। नेशनल हाईवे-719 पर शहर के भारौली तिराहे के पास मंगलवार को बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अटेर रोड स्थित उदोतगढ़ गांव निवासी 24 वर्षीय सुग्रीव पुत्र सावले धानुक मंगलवार को बाइक से भिण्ड आ रहा था। जब वह भारौली तिराहे के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।…
– अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ भिण्ड, 15 अप्रैल। जिला अभिभाषक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गत दिवस गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मिलिन्द रमेश फड़के शामिल हुए, जिन्होंने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायमूर्ति फड़के ने कहा कि बार और बेंच का समन्वय न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और न्याय दिलाने की प्रक्रिया में समान रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे न केवल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करें, बल्कि…
– विधायक नरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह भिण्ड, 15 अप्रैल। शहर के निराला रंग बिहार परिसर में आयोजित हो रहे मेले में खेल और उत्साह का संगम देखने को मिला। स्वर्गीय हरिकिशन दास भूता की स्मृति में आयोजित विशेष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घटन किया और खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न…
-एक साल बाद भी रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी के हत्यारों का नहीं लगा सुराग – कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद डीजीपी के दर पर देंगे दस्तक भिण्ड, 15 अप्रैल। जिले के अटेर थाना अंतर्गत कल्याणपुरा गांव में एक साल पूर्व भूतपूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी की चोरों ने हत्या कर दी थी और घर का जेवर सब सामान लूट गया था। जिसके विरोध में इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन द्वारा बुधवार बड़े हनुमान मन्दिर से पीड़ित सैनिक के परिवार के साथ भूतपूर्व सैनिकों ने रैली निकाल कर एसपी को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह…
भिण्ड, 15 अप्रैल। जिले की ऊमरी थाना पुलिस ने तीन वर्ष पुराने चर्चित मदनमोहन सोनी हत्याकाण्ड/ लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं देशी कट्टा बरामद किया है। उक्त आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उक्त घटना में 100 से अधिक आदतन अपराधियों/ सदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 500 सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गए थे। साथा सरहदी जिलों एवं राज्यों से जेल रिहाई के रिकार्ड भी खगालें गए। जानकारी के अनुसार गत दो जून…
भिण्ड, 15 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में 11 चार्ज स्थलों पर (ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज पर) द्वितीय फेज का बुधवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसको जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारी के यहां नियत स्थल पर प्रशिक्षण शुरू हुआ जो तीन दिवस तक चलेगा। उक्त प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित किया गया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के द्वितीय फेज के प्रशिक्षण में जनगणना…
– बीईओ/ बीआरसी कार्यालय भिण्ड का किया निरीक्षण भिण्ड, 15 अप्रैल। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या ने बुधवार को बीईओ/ बीआरसी कार्यालय भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बीईओ/ बीआरसीसी भिण्ड को एक सप्ताह का समय देते हुए निर्देशित किया कि लंबित साईकिलें वितरित करें, अनुपयोगी सामग्री हटाएं, साफ-सफाई, रिकार्ड व्यवस्थित कराकर कार्यालय व्यवस्थित करें। कार्यालय के समस्त कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वाहन कर अपना-अपना कार्य पूर्ण करें।
भिण्ड, 15 अप्रैल। जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंगलवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड द्वारा विकास खण्ड लहार, रौन, भिण्ड, मेहगांव, गोहद एवं अटेर के विभिन्न ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। उक्त ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों को नलजल योजना विधिवत रूप से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला सलाहकार, विकास खण्ड समन्वयक सरपंच, सचिव एवं ग्राम वासियों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही, विभिन्न ग्रामों में जल परीक्षण हेतु फील्ड टेस्ट किट एवं रिफिल का वितरण किया तथा जल परीक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों को योजना के…

