भिण्ड, 15 अप्रैल। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मेहगांव की छात्रा नितेश गुर्जर पुत्री रघुराज सिंह गुर्जर ने गणित संकाय से मप्र में 8वां स्थान प्राप्त कर मेहगांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी नितेश को विद्यालय में मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। नितेश गुर्जर ने आठवां स्थान प्राप्त करने पर अपने माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान बताया। बेटी ने भिण्ड जिले का नाम मप्र नाम रोशन किया है। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में प्रभारी प्राचार्य बृजभान सिंह, दिनेश थापक, रीना गोयल, नम्रता राठौर, रीना भदौरिया, रामनरेश नरवरिया, पुरुषोत्तम राजौरिया, महेन्द्र सिंह, अकरम खान, उपेन्द्र सिंह भदौरिया ने बेटी नितेश की उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई और शुभकामनाएं दी।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


