- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 15 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहे भिण्ड पर समापन हुआ। पदयात्रा में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। सभी ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के संदेशों को लेकर नारे लगाए और बैनर-स्लोगन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रचार किया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं के अधिकारों, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता और शिक्षा…
भिण्ड, 15 अप्रैल। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड द्वारा विकास खण्ड लहार, रौन, भिण्ड, मेहगांव, गोहद एवं अटेर के विभिन्न ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया एवं ग्राम पंचायतों को योजना विधिवत रूप से हस्तांतरित की गई। जिसमें सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही। साथ ही विभिन्न ग्रामों में जल परीक्षण हेतु रिफिल का वितरण किया गया तथा जल परीक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की। इसके अलावा ग्रामवासियों को योजना के संचालन, संधारण एवं रख रखाव की जानकारी भी दी गई। नौ मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन भिण्ड। राज्य विधिक…
भिण्ड, 15 अप्रैल। परहित समाजसेवा संस्था और लैण्ड स्टिक ने गोदरेज के सहयोग से सजग कार्यक्रम के तहत मालनपुर क्षेत्र के इकहारा, सिंघवारी, लहचूरा का पुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का संचालन परहित समाजसेवा संस्था से कोऑर्डिनेटर हिमांशु राजावत, सुपर वाईजर रेखा भदौरिया, फैसिलैटर अरुणा धाकड़ के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान तीनों गांव में 150 पौधे रोपे गए, जिनमें 100 अमरूद के पौधे एवं 50 छायादार और धार्मिक महत्व के पौधे जैसे पीपल और…
– दबोह में खरीदी केन्द्र न बनने से किसानों में रोष, भीषण गर्मी में बाहर जाने को मजबूर – किसानों ने प्रेसवार्ता कर शासन से लगाई गुहार भिण्ड, 15 अप्रैल। दबोह क्षेत्र में शासन द्वारा अभी तक खरीदी केन्द्र स्थापित न किए जाने को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि दबोह जैसे बड़े कृषि क्षेत्र में खरीदी केन्द्र न होने के कारण उन्हें अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए दूसरी जगह व अन्य केन्द्रों तक जाना पड़ रहा है। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़…
भिण्ड, 15 अप्रैल। गोहद क्षेत्र के पूर्व सरपंच अशोक सिंह गुर्जर ने मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान अशोक सिंह गुर्जर ने स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं जैसे पेयजल, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही संगठन को मजबूत करने और विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर…
भिण्ड, 15 अप्रैल। मौ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार पदम परिहार उम्र 44 वर्ष निवासी सेवढ़ा रोड नए थाने के पीछे वार्ड क्र.13 मौ 11 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस…
– गौ व धर्म की रक्षा करने एवं भूमाफियाओं से मन्दिर व गौचर भूमि को मुक्त कराने के लिए कांग्रेस का साथ देने का निर्णय किया : अवधूत हरि महाराज भिण्ड, 15 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी द्वारा अवधूत हरि चिलौंगा महाराज को जिला कांग्रेस कमेटी धर्म एवं मन्दिर पुजारी प्रकोष्ठ ग्रामीण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ग्रामीण जिला कांग्रेस धर्म एवं मन्दिर पुजारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधूत हरि चिलौंगा महाराज…
भिण्ड, 15 अप्रैल। ग्राम पंचायत चरथर, मानपुरा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। एमपीवीएचए-यूनिसेफ के सहयोग से जन्म से लेकर 9 से 12 माह तक बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने वाले परिवारों को पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रामवरण सिंह कुशवाह, ओमवीर सिंह चौहान ने इन परिवारों को प्रशंसा पत्र एवं स्वास्थ्य किट प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एमपीवीएचए-यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुमित सिंह यादव ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर…
भिण्ड, 15 अप्रैल। महाराणा प्रताप मण्डल की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें संभाग प्रभारी हमीर सिंह पटेल, नीरज शर्मा मेहगांव, उपेन्द्र भदौरिया सांकरी, मण्डल अध्यक्ष बिट्टू जैन, आशीष कुुमार जैन और मीडिया प्रभारी अजय शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की दिशा, दशा, नीति और रीति के संबंध में विशेष चिंतन मंथन हुआ है। शासन की योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को दिलवाने के लिए मार्गदर्शन किया गया।
भिण्ड, 15 अप्रैल। हाल ही में घोषित एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में नैतिक शिवहरे ने 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसीक्रम में विद्यालय में द्वितीय स्थान पर अनुष्का कुशवाह 97.20 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर याचना तोमर 96.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्बल रहे। कक्षा 12वीं में स्वप्निल सिंह यादव 93.40 प्रतिशत, अभिनव शर्मा 93 प्रतिशत, कुमकुम ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में संस्था बिहारी बाल मन्दिर की कक्षा 10वीं की छात्रा देविका यादव…

