लखीमपुर-खीरी, 18 मई। लखीमपुर-खीरी के ईशानगर थाना क्षेत्र के उंचा गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 09 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह सवारियों से भरी एक मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया जा रही थी। गाड़ी उंचा गांव के पास पहुंची ही थी कि बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक आठ लोग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही ईशानगर थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


