नई दिल्ली, 18 मई। गुरुग्राम में दो दोस्तों द्वारा घूमने के बहाने किराए पर ली गई महिंद्रा थार को वापस लौटाने के बजाय राजस्थान में औने-पौने दाम में बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे गाड़ी की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय मनोज पंवार और 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जिनमें से मनोज हरियाणा के बहादुरगढ़ का और सुमित झज्जर जिले का रहने वाला है।
यह पूरा मामला तब रोशनी में आया जब सेक्टर-6 में कार रेंटल का बिजनेस करने वाले एक कारोबारी ने पुलिस में अपनी थार गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गत 22 अप्रैल को एक व्यक्ति दो दिन के सफर पर जाने का बहाना बनाकर उनकी दुकान से महिंद्रा थार किराए पर लेकर गया था। जब निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी गाड़ी वापस नहीं आई और आरोपी का मोबाइल फोन लगातार बंद आने लगा, तब रेंटल कंपनी के मालिक को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस की शरण ली।
कारोबारी की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की नीयत गाड़ी किराए पर लेने के बाद खराब हो गई थी। वे उस कीमती एसयूवी को राजस्थान ले गए और वहां किसी अज्ञात व्यक्ति को मात्र 2 हजार 30 हजार रुपउ के बेहद कम दाम में बेच दिया।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार, आरोपियों का यह पहला अपराध नहीं है। पकड़े गए मनोज और सुमित दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई गैर-कानूनी वारदातों में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें राजस्थान में बेची गई थार गाड़ी को बरामद करने और उसे खरीदने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


