- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू
Author: Jagran Today
-पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली का हो रहा आयोजन भिण्ड, 17 अप्रैल। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार पोषण अभियान की गतिविधियों का आयोजन विभिन्न परियोजना एवं सेक्टर स्तर पर किया जा रहा है। पोषण पखवाड़े की गतिविधियों के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शून्य से 6 वर्ष तक के बालकों को उचित पोषण देकर कैसे स्वस्थ बनाया जाए। जीवन के प्रथम एक हजार दिवस को कैसे उत्कृष्ट बनाया जाए। जिसको दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध व्यंजन, पोषण आहार को दैनिक जीवन शैली में शामिल कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता…
– चार गरीब कन्याओं के होंगे हाथ पीले भिण्ड, 17 अप्रैल। जिले में सामाजिक समरसता और कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में एक और सराहनीय पहल होने जा रही है। आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के तत्वावधान में तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल रविवार को शहर के बीएसएनएल भवन के पीछे स्थित बाबा खाटू श्याम मैरिज गार्डन में आयोजित होगा। इस संबंध में समिति के मीडिया प्रभारी रविरमन प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रजापति समाज द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक…
– गांव-गांव जाकर संत देंगे गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का संदेश भिण्ड, 17 अप्रैल। गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालिदास महाराज ने शुक्रवार दोपहर से अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मन्दिर से पद यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा, गौ संरक्षण, बेटियों के सम्मान, नशा मुक्ति और नदियों के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाना है। पदयात्रा का शुभारंभ दंदरौआ हनुमान मन्दिर के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज की मुख्य…
– नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारी भयभीत भिण्ड, 17 अप्रैल.मनीष दुबे। नगर परिषद मेहगांव और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में भय व्याप्त है। नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहित ने बताया कि मेहगांव हाट बाजार मौ रोड पर आए दिन दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिसकी कई शिकायतें नगर परिषद कार्यालय में आ चुकी है। नोटिस एवें मुनादी के माध्यम से कई बार सूचना देने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार को मेहगांव पुलिस बल के साथ नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहित अपने दलबल के साथ हाट बाजर में…
भिण्ड, 17 अप्रैल। सीएम राइज स्कूल गोहद में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को एसडीएम गोहद द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थित कर्मचारियों की भागीदारी एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। एसडीएम ने प्रशिक्षण में उपस्थित सुपर वाईजर एवं प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रशिक्षण सामग्री,…
– 18 अप्रैल निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा भिण्ड, 17 अप्रैल। दबोह नगर के वार्ड क्र.15 स्थित पं. दीनदयाल नगर पुरानी हाट नरसिंह मन्दिर परिसर में 19 अप्रैल से भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। श्रीबिहा नरसिंह महाराज भक्त मण्डल एवं समस्त क्षेत्र वासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नव कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान एवं रामलीला मंचन की त्रिवेणी बहेगी। 18 अप्रैल को दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल से एक भव्य कलश यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए मां रणकौशला के पावन स्थल पर पहुंचेगी। कार्यक्रम…
भिण्ड, 17 अप्रैल। फर्स्ट स्टेप्स इंटरनेशनल स्कूल गोहद के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि गोहद क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र आरब ऋषिश्वर सुपुत्र विकास ऋषिश्वर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया गुप्ता सुपुत्री जितेन्द्र गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मेधावी छात्रा कर्णिका गुप्ता सुपुत्री पवन कुमार गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों…
भिण्ड, 17 अप्रैल। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में गोहद की होनहार छात्रा प्रियांशी तोमर ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशी ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत का शानदार स्कोर खड़ा किया है। स्व. अरविंद सिंह तोमर एवं रीता तोमर की सुपुत्री प्रियांशी ने अपनी इस सफलता से साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई भी बाधा राह नहीं रोक सकती। उनके शानदार अंकों का विवरण इस…
– 12वीं में 95 प्रतिशत के साथ रोहित तोमर रहे टॉपर भिण्ड, 17 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालनपुर का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं (कॉमर्स संकाय) के छात्र रोहित तोमर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नवित रजक ने कॉमर्स विषय में 93 प्रतिशत, आर्यन ने मैथ्स विषय में 90 प्रतिशत, मोहिनी पटेल ने कॉमर्स में 86 प्रतिशत…
भिण्ड, 17 अप्रैल। मौ नगर के द्वारिकापुरी वार्ड क्र.13 निवासी प्रिंस राठौर पुत्र दिनेश राठौर और आकाश राठौर पुत्र प्रमोद राठौर ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में प्रिंस राठौर ने 97 प्रतिशत और आकाश राठौर ने 87 प्रतिशत अंक लाकर मौ के राठौर समाज को गौरवान्वित किया है और समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। दोनों मेधावी छात्रों को राठौर समाज मौ की ओर से सरस्वती शिक्षा इंस्टीट्यूट के संचालक जगदीश राठौर ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है। छात्र प्रिंस राठौर ने…

