भिण्ड, 08 मई। जिले की गोहद चौराहा थाना पुलिस ने अवैध शराब का विक्रय एवं परिवहन करने वाले तीन आरोपियों तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 34(4) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि भिण्ड रोड पेट्रोल पंप के पास स्थित राघव होटल पर तीन लोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी गोहद चौराह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दविश दी तो मौके से लेमाउण्ट कंपनी की बीयर के 13 पैकेट (78 केन) तथा देशी प्लेन शराब व देशी मशाला शराब के कुल 125 क्वार्टर तथा शराब बिक्री के 5260 रुपए मौके से विधिवत जब्त किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामनरेश यादव, उपनिरीक्षक मदन सिंह, शहजाद खान, विशंभर दयाल, सउनि बनवारी लाल प्रधान आरक्षक नकुल यादव, वीर सिंह, दीपक कुमार, आरक्षक परशुराम रावत, मनोज गुर्जर, रोहित यादव, दिनेश, आकाश शर्मा, सतीश, दुष्यंत, रामशंकर, सैनिक सुदामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


