- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 10 मई। ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में मातृत्व दिवस पर आस-पास के गांव की माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संचालका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि हमें एक सच्ची मां बनना है, जिसके लिए पालना करने का संस्कार सिर्फ अपने बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर एक के लिए एक जैसा भाव होना चाहिए और किसी बच्चे से भी गलती हो माफ करके उन्हें शिक्षा देना चाहिए। अपने और किसी और के बच्चे में भेदभाव नहीं करना चाहिए। ऐसे संस्कार देना चाहिए जो भविष्य तक बच्चों को काम आए। विशेष अतिथि महाराष्ट्र से डॉ. राधा बहन ने…
भिण्ड, 10 मई। एसआरएफ फाउण्डेशन भिण्ड द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षा कार्यक्रम के तहत चयनित गांव शेरपुर एवं बिरखड़ी में पीएमश्री शा. उमावि शेरपुर एवं शा. हाईस्कूल बिरखड़ी की शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से गांव स्तर की सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा पीपीपी मॉडल (पब्लिक, प्राइवेट एवं पार्टनरशिप) के तहत 5 लाख 30 हजार रुपए से उपलब्ध कराए गए 85 सेट छात्र फर्नीचर, वाटर कूलर, बाउण्ड्री गेट, ब्लूटूथ स्पीकर, प्रोजेक्टर, इनवर्टर सिस्टम एवं अन्य चीजों का जनपद अध्यक्ष कालीचरण तोमर एवं अन्य स्थानीय वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा फीता काटकर छात्रों को समर्पित…
भिण्ड, 10 मई। देहात थाना इलाके में क्वारी नदी के बीहड़ में डिडी गांव से रछेड़ी मार्ग पर रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश यादव उम्र 50 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव अपनी बेटी के ससुराल आए हुए थे। रविवार दोपहर वे वापस घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बीहड़ में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस…
भिण्ड, 10 मई। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के प्रयास से गोहद कृषि उपज मण्डी में छुट्टी के दिन रविवार को भी तुलाई हुई। किसान संघ के मंत्री देवेश पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी में गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ट्रेक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण दो-दो दिन से किसान अपनी लाइन में खड़े हुए थे, आज रविवार होने के कारण छुट्टी थी, लेकिन भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और मण्डी प्रशासन से चर्चा की और किसानों की मजबूरियां उनके सामने रखी कि दो-दो दिन से किसान गेहूं को तुलाने के लिए…
भिण्ड, 10 मई। आलमपुर के नजदीक कई गांवों में बने मुक्तिधामों के चबूतरे एवं टीनशेड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी होती है। इसके अलावा कई गांवों में मुक्तिधाम पर जाने के लिए रास्ता भी ठीक नहीं है। इस कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को घुटनों तक कीचड़ और पानी में घुसकर दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम पर जाना पड़ता है। ग्राम रूरई, भड़ेरी सहित आसपास के कई गांव में तो बरसात के दिनों में मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते बंद हो जाते है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शासन…
भिण्ड, 10 मई। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण भिण्ड ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त किए जाने एवं सत्र 2025-26 के नवीन एवं नवीनकरण आवेदनों हेतु पोर्टल 31 मई तक खोला गया है। निर्धारित तिथि के भीतर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से ऑनलाईन के माध्यम से समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। ताकि पात्र विधार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नियत समय पर प्रदान किया जा सके।
– राकेश अचल देश की राजनीति में नए अध्याय जब-तब जुड़ते हैं और जब जुड़ते हैं तो लोगों को यकीन नहीं होता। देश की आजादी के बाद बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति में पूरे 8 दशक बाद एक नया अध्याय जुड़ा है। राजनीति के ये नए अध्याय अपने अक्षर किस रंग में उकेरेंगे, ये कोई नहीं जानता। सबसे पहले बंगाल की बात करते हैं। बंगाल की संस्कृति और राजनीति की विशिष्ट पहचान रही है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर कल 8 मई 2026 तक बंगाल की राजनीति में कभी समाजवादी और धर्मनिरपेक्षता के ध्वज लहराए, तो कभी ढाई दशक तक वामपंथ…
भिण्ड, 08 मई। मप्र सिविल सप्लायर कार्पोरेशन का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) संजीव कांकर को बनाए जाने के बाद प्रथम भिण्ड नगर आगमन पर ग्वालियर रोड स्थित भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. तोषेन्द्र मिश्र के निवास पर कांकर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री भाजपा एडवोकेट उमाकांत मिश्रा, श्रवण पाठक, सरकार तिवारी, अमन राठौर, गोपाल त्रिपाठी, राजमणि शर्मा, हेमंत मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, धीरज शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, दीपक चौधरी, रविन्द्र भदौरिया, शिखर समाधिया, राहुल समाधिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर का भव्य स्वागत किया।
– रेडक्रॉस दिवस पर रक्तवीरों का हुआ सम्मान, मानव सेवा का दिया संदेश भिण्ड, 08 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान, मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रक्तवीरों, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समन्वयन…
– कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण भिण्ड, 08 मई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी गैर हाजिर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने परियोजना अधिकारी नितिन दुबे, जिला समन्वयक विनोद भदौरिया, लेखा सहायक देवेन्द्र सिंह यादव, चरन सिंह शिक्षा, ब्लॉक समन्वयक विकास उपाध्याय, सहायक ग्रेड-3 प्रेमशंकर सिंह यादव, सहायक ग्रेड-3 सर्वेश वैद्य, सहायक ग्रेड-3 कोकसिंह नरवरिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, राहुल शर्मा, शिवकुमार सिंह एवं…

