भिण्ड, 08 मई। फूफ थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीपुरा के पास एक अज्ञात युवक का शव टुकड़ों में मिला है तथा उसका सिर गायब है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
फूफ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रानीपुरा के पास भिण्ड-इटावा रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला है। जिसके हाथ, पैर, धड़ एवं बाल अलग-अलग जगह पर टुकड़ों में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे, किंतु उसका सिर नहीं था। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच होगी। वह काले रंग की प्लास्टिक की जूती एवं काला पहने था। शव को शिनाख्ती के लिए जिला चिकित्सालय भिण्ड में रखवाया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अनुरोध किया है कि इस संबंध किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो वह मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस कंटोल रूम के मोबाइल नं.7049120050, थाना प्रभारी फूफ के मोबाइल नं.9754981111, अनुसंधानकर्ता के मोबाइल नं.8305154806 पर सूचना दें।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


