- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू
Author: Jagran Today
भिण्ड, 17 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र द्वारा घोषित हाईस्कूल की परीक्षा में पीएम केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड के छात्र विष्णु मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा निवासी ग्राम मेहदौली 93 प्रतिशत अंक हांसिल कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने ने अपनी लगन और निष्ठापूर्वक नियमित शिक्षा ग्रहण करते हुए इसका श्रैय अपने गुरुजनों को दिया है, जिनके दिशानिर्देश के तहत अपनी तैयारी की जिसके परिणाम स्वरूप 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की। ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 19 को भिण्ड। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं…
भिण्ड, 17 अप्रैल। अटेर थाना क्षेत्र में चौम्हों गांव के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बायां जैतपुरा निवासी अरविन्द कनेरे अपने परिवार के साथ पोरसा से एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौम्हों के पास उन्होंने ऑटो सड़क किनारे खड़ा…
– मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में नहीं करने पर की गई कार्रवाई भिण्ड, 17 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह सिंह चौहान ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को 30 ग्राम पंचायतों के सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक का तीन-तीन दिवस का वेतन काटने निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत सक्रिय जॉबकार्ड धारियों की ई-केवाईसी कराए जाने हेतु विगत 3 माह से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। यह कार्य आज तक ग्राम ख़ूजा, सिकरीजागीर, पचेरा, रायपुरा, लालपुरा, बकनासा, तेजपुरा, कतरौल, कोषड़, मानपुरा, महुआ, लहारा, सुहांस, छान, कचनाव खुर्द, बरेई, पृथ्वीपुरा, जगनपुरा, जवासा, खेरिया…
– परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त भिण्ड, 17 अप्रैल। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के आयोजन 26 अप्रैल (प्रथम सत्र 10 से 12 एवं द्वितीय सत्र 2.15 से 4.15 बजे तक) के संचालन हेतु कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जिसमें केन्द्र क्र.24/1 शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक लश्कर रोड भिण्ड के लिए पूरन सिंह चौहान, केन्द्र क्र.24/2 शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड के लिए रामअवधेश शर्मा, केन्द्र क्र.24/3 शा. मलबा कन्या उमावि भिण्ड के लिए स्नेहलता भदौरिया, केन्द्र क्र.24/4 आईपीएस अकेडमी कीरतपुरा बाईपास रोड भिण्ड के लिए डॉ.…
ब्लोमफोंटेन, 16 अप्रैल। दक्षिण अफ्रीका से मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। इस देश में हृदय विदारक सच्चाई सामने आई है, जहां बडी संख्या में नाबालिग बच्चियां गर्भ धारण करने का मजबूर है। यहां 10 से 14 साल की नाबालिग बच्चियां मां बन रही हैं, और यह दृश्य अस्पतालों में चौंकाने वाला रूप से सामान्य हो चला है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 10 से 14 साल की उम्र की 2103 लड़कियों ने बच्चों को जन्म दिया। कुल मिलाकर 19 साल से कम उम्र की 98 हजार 351 लड़कियों ने प्रसव कराया,…
– सिंधिया ने जताया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार – यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया बल गुना, 16 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीना-गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन (61611/61612) को प्रतिदिन एक बार के स्थान पर दो बार संचालित किए जाने की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि बीना-गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन की आवृत्ति बढ़ने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में अधिक…
– ग्वालियर सहित मप्र की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम, व्यापार और आवागमन होगा अधिक सुगम – बेंगलुरु से बढ़ी कनेक्टिविटी: अकासा एयर की नई उड़ानों के साथ अब सप्ताह में 6 दिन हवाई सेवा ग्वालियर, 16 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्तत प्रयासों से ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु तथा बेंगलुरु-दिल्ली-ग्वालियर हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है। इस नई सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिंधिया ने कहा कि इससे ग्वालियर एवं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को प्रमुख शहरों से…
– प्रेस्टीज में युवा संसद 1.0 का भव्य शुभारंभ ग्वालियर, 16 अप्रैल। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च ग्वालियर का विधि विभाग एक बार फिर शैक्षणिक और व्यावहारिक कौशल के संगम का साक्षी बनने जा रहा है। संस्थान द्वारा आगामी 17 और 18 अप्रैल को अपने प्रांगण में युवा संसद 1.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्व. हाकिम सिंह तोमर की स्मृति में हाकिम सिंह देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति न्यास के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं और संसदीय…
– अपर कलेक्टर ने जोड़े को सफल दांपत्य जीवन के लिए दीं शुभकामनाएं भिण्ड, 16 अप्रैल। अपर जिला दण्डाधिकारी एवं विवाह पंजीयन अधिकारी एलके पाण्डेय के न्यायालय में गुरुवार को पूजा पुत्री निरोत्तम सिंह गुर्जर निवासी कैमोखरी मेहगांव का विवाह सुरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र रामाधार सिंह गुर्जर निवासी जिला मुरैना के साथ विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ। यह विवाह सरकारी कार्यालय में विधिवत रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी एलके पाण्डेय ने जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि…
– एक ही डॉक्टर के नाम पर दो राज्यों में सेंटर संचालन की मिली शिकायत भिण्ड, 16 अप्रैल। एक ही डॉक्टर के नाम पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अल्ट्रासाउण्ड सेंटर संचालित होने का आरोप के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के हाउसिंग कॉलोनी इलाके में संचालित बांके बिहारी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि उक्त सेंटर डॉ. धर्मेन्द्र धनखड़ के नाम से संचालित हो रहा है। आरोप है कि संबंधित डॉक्टर ने भिण्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में…

