भिण्ड, 08 मई। भगवान परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष में 11 मई को भव्य परशुराम चल समारोह का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बाबा भगवान दास सेंथिया ने बताया कि ब्राह्मण महासभा भिण्ड एवं परशुराम सेना की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 मई को निकालने वाली बाइक रैली एवं 10 मई को निकालने वाला चल समारोह अब संयुक्त रूप से 11 मई को निकलेगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, चल समारोह बड़े हनुमानजी मन्दिर अटेर रोड से बेटी बचाओ चौराहा, अग्रसेन चौराहा, परेड चौराहा, गोल मार्केट, माधवगंज हाट होते हुए भगवान परशुराम मन्दिर पहुंचेगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन, युवा एवं महिलाएं शामिल होंगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे एवं धार्मिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश देना है। ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा उर्फ सोनू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। यह आयोजन पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न होगा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


