– वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती सब मिलकर मनाएं: रणविजय सिंह
भिण्ड, 08 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती लहार में युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी उपलक्ष्य में युवा नेता गुलाब सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता के माध्यम से नगर के विश्राम गृह पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर योद्धा किसी भी घर और जाती में पैदा हो जाएं, पर वो रहते सबके हैं और हम कल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सभी क्षेत्र वासियों एवं सर्वसमाज से निवेदन करेंगे कि वीर योद्धा की जयंती धार्मिक भावना से ओत-प्रोत एवं मन में समरसता का भाव लेकर मनाएं और सब मिलकर सुबह 9 बजे क्षत्रियों की कुल देवी जामुवय माता पर एकत्रित होकर लहार बाजार का भ्रमण करते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पहुंचकर पूजन अर्चन करें।
इस मौके पर युवा नेता पूर्व जनपद सदस्य रणविजय सिंह राजावत उर्फ रिंकू भैया ने कहा कि वीर योद्धा महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर अपना हौसला बनाए रखा और देश में अतिथियों को समाप्त कर विजय पताखा फहराई। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधु एवं सर्वसमाज एवं सभी पार्टियों के पदाधिकारियों से निवेदन किया कि दलगत एवं जाती विशेष की राजनीति से ऊपर उठकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती सब मिलकर मनाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं।
इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह राजावत चच्चू जगनपुरा, सत्येन्द्र सिंह राजावत हीरापुरा, लालू चौहान, उदय प्रताप सिंह उर्फ सिल्लू नेता भटपुरा, रामू सिंह राजावत इमलाह, अनुज सिंह गौतम, मोनू सिंह जमुहा, आलोक सिंह चौहान एवं पंकज सिंह अजनार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


