- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 14 मई। बहुजन समाज पार्टी में ग्वालियर चंबल संभाग का जॉन प्रभारी एडवोकेट मनीष कतरौलिया को बनाए जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छा गई है। मायावती के सबसे खास पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद राजाराम केन्द्रीय कोऑर्डिनेटर ने कतरौलिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कतरोलिया बहुत ही समझदार और संगठन चलाने की उनके अंदर एक निष्पक्ष भावना और क्षमता है, इसलिए उन पर यह भरोसा जताया गया है। उनको जॉन प्रभारी बनने पर मौ क्षेत्र के डॉ. सुनील पवैया, बेनीराम कुशवाहा, सोबरन जाटव और रामावतार पार्षद, रिंकू पवैया, लोकेन्द्र राजपूत, जागेश शर्मा, अनिल जाटव, निलेश जाटव,…
भिण्ड, 14 मई। शिक्षा के क्षेत्र में भिण्ड जिले के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लहार स्थित पीएमश्री शामावि क्र.2 को स्कूल सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के अंतर्गत मध्य प्रदेश में प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। मप्र शासन द्वारा संचालित स्कूल सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों का थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया गया था। इस प्रक्रिया में बाहरी विशेषज्ञों की टीम ने बिना किसी पक्षपात के विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, नवाचार और छात्र-शिक्षक प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण…
भिण्ड, 14 मई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश गोहद जिला भिण्ड की अदालत ने हत्या कारित करने वाले अभिुयक्तगण हरिओम पुत्र कालीचरण जाटव उम्र 36 साल एवं सौरव पुत्र अदल बिहारी शर्मा उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम बिरखड़ी गोहद चैराहा को धारा 302, 34 भादंवि में दोषी पाते हुए उआजीवन कारावास एवं 5-5 हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित किया है। प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन भिण्ड अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रकरण का संचालन विशेष लोक अभियोजक गोहद शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। उक्त प्रकरण को शासन द्वारा जघन्य एवं सनसनी खेज प्रकरण में चिन्हित किया गया है। सहायक मीडिया सेल प्रभारी…
भिण्ड, 14 मई। आलमपुर थानांतर्गत ग्राम खुर्द में 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार खुर्द गांव निवासी अंशुल कौरव उम्र 22 वर्ष पुत्र गंभीर सिंह कौरव उर्फ कल्लू ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया गया है कि सुबह जब देर तक अंशुल नहीं जागा तो उसकी मां उसे जगाने ऊपर पहुंची। लेकिन जब काफी आवाज लगाने के बाद भी कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खुला तब उसकी मां बगल वाले घर में रहने वाले अपने परिजनों के…
भिण्ड, 14 मई। शहर के गोल मार्केट क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 62 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोल मार्केट निवासी 62 वर्षीय सुनीता पत्नी मुकेश जैन गुरुवार को जैन मन्दिर से पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। जब वह सीक्रेट ब्यूटी पार्लर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। चेन…
भिण्ड, 14 मई। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जिम्मेदार के पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम जिम्मेदार के पुरा निवासी मलखान सिंह पुत्र केशव सिंह गुर्जर अपने सगे भाई रतिराम सिंह गुर्जर के साथ बीती रात लगभग 12 बजे ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही लाखन सिंह पुत्र…
– राकेश अचल दलदल में फंसी भारतीय अर्थव्यवस्था को बाहर निकालने के लिए केन्द्र सरकार ने आखिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की वृद्धि कर दी है। ये निर्णय आज सुबह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इधर मोदी जी पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए उधर ये कठोर फैसला लागू हो गया है। भारत में पेट्रोल-डीजल की खपत इतनी बड़ी है कि 2-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी से तेल कंपनियों और सरकार दोनों की कमाई में भारी फर्क पड़ता है। ताजा सरकारी और उद्योग आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल पेट्रोलियम खपत लगभग…
– जैन संत विश्रांत और सौम्य सागर का हुआ नगर आगमन भिण्ड, 13 मई। नगर में बुधवार को जैन संत विश्रांत सागर महाराज और सौम्य सागर महाराज ससंघ का मंगल आगमन हुआ। इस मौके पर सकल जैन समाज ने बैंड-बाजों और जयघोष के साथ संतों की भव्य अगवानी की। लश्कर रोड स्थित कीर्तिस्तंभ जैन मन्दिर से शुरू हुआ स्वागत जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर पहुंचा। जुलूस मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन, आरती और पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया। संतों की एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों में…
भिण्ड, 13 मई। भिण्ड नगर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित जल प्रदाय परियोजना के अंतर्गत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी प्लेज एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा कार्यस्थल पर सतर्कता बरतने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। परियोजना क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर सड़क…
-भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने बैठक को किया संबोधित भिण्ड, 13 मई। हम सब पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा की रीड है। सबकी जिम्मेदारी है कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन को हम प्रत्येक बूथ पर समाज को संगठित करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे। यह बात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने भिण्ड प्रवास के दौरान शहर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की यात्रा केवल सत्ता तक पहुंचने की…

