भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का एक दिवसीय दौरा एवं प्रथम नगर आगमन पर भिण्ड तिराहे पर युवा नेता आलोक राकेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रोहित करैया, महामंत्री रामवीर सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, जिला मंत्री सुभाष राठौर, केशव राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष मुन्नी नरवरिया, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, हेमंत गुर्जर, रामू राठौर, भागीरथ गुर्जर भैया, जयकुमार जैन, टिल्लू कनाथर वाले, अवनीश त्यागी, रामभरोसे जाटव, शोखीराम जाटव, रामसेवक कुशवाह, राजेश व्यास, अनूप लहारिया, देवेन्द्र पाराशर, छोटू धाकड़, प्रदीप परमार, रजत मुदगल ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का फूल वर्षा कर स्वागत किया एवं शॉल श्रीफल से सम्मानित कर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, के साथ ही हम सब कार्यकताओं को काम करना हैं और देश में मोदी जी और प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में विकाश का पहिया दौड़ रहा हैं।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


