- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– डिप्टी कलेक्टर ने कन्या छात्रावास में वाटर कूलर का किया शुभारंभ भिण्ड, 14 मई। शा. महाविद्यालयीन स्तर कन्या छात्रावास भिण्ड में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए छात्रावास की बालिकाओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर कविता यादव ने वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार स्थापित इस वाटर कूलर से अब छात्रावास की बालिकाएं गर्मी में राहत पा सकेंगी। शुभारंभ के दौरान डिप्टी कलेक्टर कविता यादव ने छात्रावास अधीक्षिका सहित स्टाफ को जल संरक्षण और नियमित रख-रखाव के निर्देश दिए। छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं ने…
भिण्ड, 14 मई। विकास खण्ड मेहगांव मुख्यालय पर ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026, 5 जून तक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल शिविर में कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों के साथ-साथ योग व्यायाम कर खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसमें खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शा. सांदीपनि उमावि मेहंगाव में किया जा रहा है, साथ ही खिलाड़ियों के बीच पहुंचे एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, साथ…
भिण्ड, 14 मई। मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार संपर्क अभियान का आगाज किया गया है। इसी कड़ी में दबोह क्षेत्र के ग्राम गोरा में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना। इस विशेष अभियान की शुरुआत डीजीएम राजेश तंवर एवं डीजीएम रवि तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें समय पर बिल भुगतान के लाभ भी समझाए। ग्राम गोरा में आयोजित इस शिविर…
– मण्डल अध्यक्ष अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया भिण्ड, 14 मई। महंत वेयर हाउस में हो रही तुलाई में अनियमिता के कारण गुस्साए किसानों ने रोड पर जाम लगा दिया। जिसको लेकर मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे और गुस्साए किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं केन्द्र प्रभारी मिहोना पाठक को बुलाकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी तुलाई कराने के निर्देश दिए। किसानों ने मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री का स्वागत कर धरना समाप्त किया। इस मौके पर तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं…
– ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक एवं मण्डलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित भिण्ड, 14 मई। संगठन सृजन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ब्लॉक भिण्ड की मण्डलम एवं ग्राम पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर जिला संगठन महासचिव महेश जाटव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जहां नवनियुक्त मण्डलम अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने ग्रामीण ब्लॉक भिण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी मण्डलम अध्यक्षों को पांच दिवस के अंदर मण्डलम की कार्यकारिणी एवं उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत कमेटियों का भी शीघ्र गठन कर जिला कांग्रेस…
– किसान ऐप से लेकर वेयर हाउसिंग की प्रक्रिया को विस्तार से जाना भिण्ड, 14 मई। माय भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के सहयोग से आयोजित 5 दिवसीय एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के तीसरे दिन प्रतिभागियों को सरकारी उपार्जन की डिजिटल कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण कृषि उपज मण्डी नई गल्ला मण्डी भिण्ड में दिया गया। इस दौरान युवाओं को mpeuparjan.nic.in पोर्टल के माध्यम से खेत से लेकर वेयर हाउस तक होने वाली पूरी प्रक्रिया को चरण-दर-चरण समझाया गया। ई-उपार्जन: पारदर्शी खरीदी का डिजिटल रोडमैप प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मण्डी समिति सचिव रामसिया चौरसिया, नोडल अधिकारी (कृषि) आशीष…
– 24 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण भिण्ड, 14 मई। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मालनपुर नगर के शामावि सिंघवरी वार्ड क्र.एक में विद्युत कंपनी द्वारा विशेष संपर्क अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल से पधारे चीफ जनरल मैनेजर अशोक कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता को बेहतर और सुगम विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत…
भिण्ड, 14 मई। शासन की मंशानुरूप प्रदेश में चल रहे जनगणना के कार्य में अधिकारी कर्मचारी तन्मयता से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। जिसके चलते भिण्ड जिले की लहार तहसील में जनगणना का कार्य तहसीलदार दीपक शुक्ला के मार्गदर्शन में सबसे पहले पूर्ण कर लिया गया है। जिसको लेकर कर्मचारी अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। कलेक्टर ने बाल आशीर्वाद योजना के बच्चों से की भेंट, फ्रूट बास्केट वितरित किए भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत भिण्ड शहर के बरुआ नगर और वीरेन्द्र नगर पहुंचकर बच्चों से भेंट…
भिण्ड, 14 मई। परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा (सोनू) के बाबा रामजी शर्मा मास्टर का निधन हो गया। उनकी अंत्योष्टि गृह ग्राम जौरी ब्राह्मण में हुई। उनकी अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी व अन्य शामिल हुए। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, विधायक हेमंत कटारे, माधोराम शर्मा दरोगा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, विकास शर्मा, रमेश पाठक, मनोज दैपुरिया, कृपाशंकर शर्मा, सतीश जोशी, सुनील चौधरी, राजेश दुबे, सचिन द्विवेदी, इन्द्रवीर सिंह गुर्जर, भगवान दास सेंथिया बाबा,…
भिण्ड, 14 मई। मौ नगर के वार्ड क्र.14 में लंबे समय से जर्जर बिजली की केबलों और खम्बे के बार-बार टूटने से होने वाली समस्या से निपटने के लिए केबलों को तत्काल बदलवाने को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के साथ बिजली के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। सहायक यंत्री आरएस गौर ने जल्द से जल्द उक्त समस्या से निजात दिलाने का लोगों को आश्वासन दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द हमारी समस्या को हल नहीं किया गया तो आगामी दिनों में बिजली विभाग…

