– विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड की छात्रा कला वर्ग में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी जिला प्रथम
– सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
भिण्ड, 13 मई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड के विद्यार्थियों ने कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं भिण्ड जिले का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा श्रेया शर्मा ने कला वर्ग में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर भिण्ड जिले में जिला प्रथम होने का गौरव हांसिल कि या। यह भिण्ड जिले के शैक्षिक इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिले में इससे पहले कला वर्ग में कभी किसी विद्यार्थी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं किए थे। उन्होंने इतिहास में 98, राजनीति विज्ञान में 98, शारीरिक शिक्षा में 98, अंग्रेजी में 96 तथा अर्थशास्त्र में 95 अंक प्राप्त किए। इसी वर्ग में शिवम सिंह कुशवाह ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवम ने राजनीति विज्ञान में 98, अर्थशास्त्र में 95, कंप्यूटर विज्ञान में 94 तथा इतिहास में 92 अंक हांसिल किए। कला वर्ग में काजल भदौरिया ने 94 प्रतिशत, नव्या अग्रवाल ने 92 प्रतिशत तथा जान्वी कुशवाह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य वर्ग में अंशि का अग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ग प्रथम स्था न प्राप्त किया। उन्हों ने अर्थशास्त्र में 95, व्यवसाय अध्ययन में 95, लेखा शास्त्र में 92 एवं शारीरिक शिक्षा में 92 अंक अर्जित किए तीनों मुख्य विषयों में 90 से अधिक अंक अत्यंत उल्लेखनी य उपलब्धि है। प्राकृति राजावत ने 83 प्रशित व खुशबू भदौरिया ने 78 प्रशित अंक प्राप्त कर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग में निमिषा जैन ने 87 प्रतिशत अंक के साथ वर्ग प्रथम स्थान अर्जित किया। उन्होंने अंग्रेजी में 97, शारीरिक शिक्षा में 96, गणित में 79, रसायन शास्त्र में 80 तथा भौतिक विज्ञान में 83 अंक प्राप्त किए। प्रशुकशु जैन ने 83 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा युवराज सिंह कुशवाह ने 81 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकगण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समस्त विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम हेतु विद्यालय प्रतिबद्ध रहेगा।


