Author: Jagran Today

– दुबे युवा ब्राह्मण महासभा एवं चौधरी परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष बने भिण्ड, 18 मई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन को जिले में गति प्रदान करने हेतु दंदरौआ धाम एवं ब्राह्मण महासभा के संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 महाराज रामदास ने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय ओमप्रकाश पुरोहित जौरी ब्राह्मण को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा दंदरौआ सरकार ने प्रिंस दुबे को युवा ब्राह्मण महासभा एवं मनोज चौधरी सेमर पुरा को परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने दंदरौआ धाम आश्रम पर पुरोहित, चौधरी एवं दुबे को ब्राह्मण महासभा के…

Read More

– महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं, युवा एवं छात्रों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण जिला कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन 21 मई को – आंदोलनकारी बैलगाड़ी, ऊंट गाड़ी, खच्चर गाड़ी, तांगा, बग्गियों और साइकिलों से कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौपेंगे ज्ञापन भिण्ड, 18 मई। देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय-अत्याचार तथा छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में 21 मई को होने वाले विशाल जन आंदोलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।…

Read More

-समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 18 मई। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणाने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए…

Read More

भिण्ड, 18 मई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के कार्यक्रम के तहत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम अटेर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमें प्रारूप मतदाता सूची, जांच सूची, डुप्लीकेट सूची आदि सहित दाबे/आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

Read More

भिण्ड, 18 मई। गोरमी कल्याणपुरा रोड स्थित श्रीराम गार्डन लोधी पेट्रोल पंप पर लोधी क्षत्रिय राजपूतों का इतिहास लिखने वाले शिक्षाविद् स्व. रामधन सिंह नरवरिया राष्ट्रबंधु की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि गोरमी नप अध्यक्ष पुष्पा-महेश्वरी जाटव एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष करैया नगर पंचायत गोरमी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सहकारी बैंक ऊमरी गिरिजा शंकर सिंह नरवरिया एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा भिण्ड ने किया। कार्यक्रम के आयोजक राजवीर सिंह नरवरिया एवं संयोजक रणवीर सिंह नरवरिया ने कवि प्रदीप वाजपेई (युवराज), डॉ. शशिबाला राजपूत,…

Read More

भिण्ड, 18 मई। विश्व गीता प्रतिष्ठानम भिण्ड द्वारा चलाए जा रहे घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत झांसी मोहल्ला में गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान अरविंद मिश्रा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने सामूहिक रूप से स्वाध्याय पत्र का वाचन कराया, उन्होंने उपस्थित गीता प्रेमियों से प्रतिदिन पवित्र ग्रंथ गीता का पाठ करने का निवेदन किया। आचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा ने सुभाषित की प्रस्तुति दी और उससे मिलने वाली शिक्षा के बारे में बताया। अमृत वचन की प्रस्तुति देते हुए महेन्द्र…

Read More

– खेरियाबाग में टेकरी सरकार एवं सिद्ध स्थान गितौर में होगा लोकार्पण भिण्ड, 18 मई। मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला 19 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिनकी लागत 704.25 लाख से अधिक है और ये सड़कें क्षेत्र की संपर्क-सुविधा में सुधार लाएंगी। मंत्री राकेश शुक्ला अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 284.98 लाख की लागत से 2.5 किमी लंबाई की ग्वालियर मैन रोड से खेरियाबाग होते हुए मोरोली तक, 218.63 लाख की लागत से 1.50 किमी लंबाई की जैतपुरा से पीपर पुरा…

Read More

– मेहगांव पुलिस ने मेघपुरा में चौपाल लगाई भिण्ड, 18 मई। एसडीओपी संजय कोच्छा व थाना प्रभारी महेश शर्मा मेहगांव ने ग्राम मेघपुरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम तथा जमीन संबंधी विवादों से बचाव के बारे में जागरूक किया। एसडीओपी ने नशे के दुष्प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नुकसान तथा उपचार व पुनर्वास के विकल्प बताए। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने साइबर क्राइम के प्रति सतर्कता, संदिग्ध लिंक न खोलने तथा ऑनलाइन ठगी की रिपोर्टिंग के आसान तरीकों की जानकारी दी गई। जमीन विवादों में कानूनी दस्तावेजों के महत्व, जमीन के रिकार्ड की…

Read More

भिण्ड, 18 मई। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर गोहद केमिस्ट एशोसिएशन द्वारा 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने के संबंध में गोहद प्रशासन को अवगत कराया गया। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं मेडिकल संचालकों ने गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन दवा व्यापार पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर खूबचन्द्र बालमुकुंद मेडिकल स्टोर, शर्मा मेडिकल स्टोर, ब्रजकिशोर मेडिकल स्टोर, पीसीबी मेडिकल स्टोर, दाऊजी मेडिकल स्टोर, दीप मेडिकल एजेंसी, बबलू मेडिकल स्टोर, श्याम मेडिकल स्टोर, किशोरी मेडिकल स्टोर, नामधारी मेडीकल स्टोर, रेखा मेडीकल स्टोर, राजगंगा…

Read More

भिण्ड, 18 मई। मिहोना नगर के समीप इमलाहा गांव में श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में भक्तों का भारी जन सैलाव उमड़ा। गांव के हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ होकर मिहोना नगर के एतिहासिक सूर्य मन्दिर बालाजी से जल भरकर श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए इमलाहा गांव के लिए पैदल चलकर मुख्य मार्ग होते हुए निकाली गई, जहां जगह जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई एवं कहीं शीतल पेय जल तो कहीं कोल्डड्रिंक व शरबत पिलाया गया। यात्रा समूचे गांव का भ्रमण…

Read More