भिण्ड, 18 मई। विश्व गीता प्रतिष्ठानम भिण्ड द्वारा चलाए जा रहे घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत झांसी मोहल्ला में गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान अरविंद मिश्रा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने सामूहिक रूप से स्वाध्याय पत्र का वाचन कराया, उन्होंने उपस्थित गीता प्रेमियों से प्रतिदिन पवित्र ग्रंथ गीता का पाठ करने का निवेदन किया।
आचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा ने सुभाषित की प्रस्तुति दी और उससे मिलने वाली शिक्षा के बारे में बताया। अमृत वचन की प्रस्तुति देते हुए महेन्द्र दीक्षित ने बताया कि किस प्रकार मनुष्य मधुर वाणी के माध्यम से सब कुछ पा सकता है, वहीं इसके विपरीत वह कठिन कष्ट भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने मधुर वचन बोलने पर बल दियाद्ध प्रेरक प्रसंग की प्रस्तुति देते हुए शैलेश सक्सेना ने दीपक के माध्यम से बताया कि व्यक्ति जीवन में किस प्रकार दीपक के प्रकाश की तरह संसार को प्रकाशित कर सकता है।
गीता के सातवें अध्याय के प्रारंभिक श्लोकों की व्याख्या करते हुए ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि भगवान द्वारा इस अध्याय में ज्ञान विज्ञान योग का वर्णन किया है। भगवान कहते हैं कि मेरी प्रकृति परा और अपरा दो रूपों में विभक्त है, अपरा प्रकृति जड़ एवं परा प्रकृति चेतन है, भगवान बताते हैं कि मैं माला के सूत्र की तरह संपूर्ण सृष्टि में व्याप्त हूं मेरी माया बहुत दुष्कर है जो मुझे निरंतर भजते हैं वह मेरी माया से पार हो जाते हैं, हजारों मनुष्यों में कोई एक मेरी प्राप्ति के लिए प्रयास करता है और उन ऐसे हजारों व्यक्तियों में से कोई एक मुझे प्राप्त कर पाता है भगवान कहते हैं कि मैं तुम्हें जो योग दे रहा हूं उसको जानने के पश्चात फिर कोई भी विद्या जानने के लिए शेष नहीं बचती।
अंत में मां गीता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महेन्द्र बाबू तिवारी, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, महेन्द्र दीक्षित, बलदेव शर्मा, राजीव शर्मा, आनंद त्रिपाठी, बृजेश शर्मा, मनीष शर्मा, संतोष नरवरिया, अरविंद मिश्रा, दीपा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


