– दुबे युवा ब्राह्मण महासभा एवं चौधरी परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष बने
भिण्ड, 18 मई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन को जिले में गति प्रदान करने हेतु दंदरौआ धाम एवं ब्राह्मण महासभा के संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 महाराज रामदास ने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय ओमप्रकाश पुरोहित जौरी ब्राह्मण को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इनके अलावा दंदरौआ सरकार ने प्रिंस दुबे को युवा ब्राह्मण महासभा एवं मनोज चौधरी सेमर पुरा को परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने दंदरौआ धाम आश्रम पर पुरोहित, चौधरी एवं दुबे को ब्राह्मण महासभा के संरक्षक बाबा भगवान दास सेंथिया के समक्ष नियुक्ति पत्र सौंप कर उन्हें संगठन विस्तार के लिए निर्देशित किया और उन्हें बधाई दी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संगठन को जिले में गति प्रदान करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा है कि महाराज दंदरौआ सरकार ने मुझे जो जि मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।


