भिण्ड, 18 मई। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर गोहद केमिस्ट एशोसिएशन द्वारा 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने के संबंध में गोहद प्रशासन को अवगत कराया गया। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं मेडिकल संचालकों ने गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन दवा व्यापार पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के अवसर पर खूबचन्द्र बालमुकुंद मेडिकल स्टोर, शर्मा मेडिकल स्टोर, ब्रजकिशोर मेडिकल स्टोर, पीसीबी मेडिकल स्टोर, दाऊजी मेडिकल स्टोर, दीप मेडिकल एजेंसी, बबलू मेडिकल स्टोर, श्याम मेडिकल स्टोर, किशोरी मेडिकल स्टोर, नामधारी मेडीकल स्टोर, रेखा मेडीकल स्टोर, राजगंगा मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर, प्रेम मेडिकल स्टोर, राज मेडिकल स्टोर, अनिल मेडिकल स्टोर एवं प्रिंस मेडिकल स्टोर सहित अनेक मेडिकल व्यवसायी उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


