भिण्ड, 18 मई। गोरमी कल्याणपुरा रोड स्थित श्रीराम गार्डन लोधी पेट्रोल पंप पर लोधी क्षत्रिय राजपूतों का इतिहास लिखने वाले शिक्षाविद् स्व. रामधन सिंह नरवरिया राष्ट्रबंधु की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि गोरमी नप अध्यक्ष पुष्पा-महेश्वरी जाटव एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष करैया नगर पंचायत गोरमी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सहकारी बैंक ऊमरी गिरिजा शंकर सिंह नरवरिया एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा भिण्ड ने किया। कार्यक्रम के आयोजक राजवीर सिंह नरवरिया एवं संयोजक रणवीर सिंह नरवरिया ने कवि प्रदीप वाजपेई (युवराज), डॉ. शशिबाला राजपूत, सबल सिंह नरवरिया, फूलसिंह नरवरिया, सत्यदेव नरवरिया, विक्रांत चंबली एवं अंजुम मनोहर का शॉल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आभार शिक्षाविद् रविन्द्र सिंह नरवरिया ने व्यक्त किया। सामूहिक भोज के उपरांत महिलाओं ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता राजबहादुर सिंह पूर्व नप अध्यक्ष गोरमी, जसवंत सिंह सर्वेयर, विक्रम सिंह, प्रेमसिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह नरवरिया, मुकेश सिंह बलारपुरा, रघुराज सिंह, होम सिंह, सुनीता देवी, योगेन्द्र सिंह नरवरिया अध्यक्ष पेथोलाजी एसोसिएशन भिण्ड, महेन्द्र सिंह नरवरिया, मुन्ना सिंह, राधेश्याम सिंह, जीतू लोधी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा एवं अंचल के विशिष्ट व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


