– खेरियाबाग में टेकरी सरकार एवं सिद्ध स्थान गितौर में होगा लोकार्पण
भिण्ड, 18 मई। मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला 19 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में क्षेत्र की जनता को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिनकी लागत 704.25 लाख से अधिक है और ये सड़कें क्षेत्र की संपर्क-सुविधा में सुधार लाएंगी।
मंत्री राकेश शुक्ला अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 284.98 लाख की लागत से 2.5 किमी लंबाई की ग्वालियर मैन रोड से खेरियाबाग होते हुए मोरोली तक, 218.63 लाख की लागत से 1.50 किमी लंबाई की जैतपुरा से पीपर पुरा मार्ग, 87.93 लाख की लागत से 0.50 किमी लंबाई की मुरैना मैन रोड से देवरी की सड़कों का लोकार्पण खेरियाबाग टेकरी सरकार हनुमान मन्दिर पर समय 12 बजे करेंगे तथा 113.64 लाख की लागत से एक किमी लंबाई की मौ मैन रोड से सिद्ध बाबा मन्दिर तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण समय डेढ़ बजे करेंगे। इन सड़कों के बनने से स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, आवागमन समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


