- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 17 मई। 65वी महिला-पुरुष एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी इवेंट में मेडल लेकर के रामभरत ने पूरे भिण्ड का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता ग्वालियर फिजीकल कॉलेज प्रांगण पर 16-17 मई को संपन्न हुई। जिसमें रामभरत को 10 किमी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्राम कचौगरा निवासी रामभरत के पिता स्व. राजेश सिंह और मां किरण देवी हैं। रामभरत एथलेटिक्स खेल में लॉन्ग रेस करके पहले भी कई बार मेडल जीत चुके हैं। एथलीट प्रशिक्षण जिला खेल युवक कल्याण विभाग की खेल शिक्षक बृजबाला यादव द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जानकारी भिण्ड किशोरी स्पोर्ट्स…
भिण्ड, 17 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने रविवार को ग्राम पुरा भीम नगर व ग्राम इंदुर्खी में खेत तालाब तथा अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई और कटाव को सही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि बारिश के मौसम में अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित किया जा सके। सीईओ ने ग्राम पंचायत असनेहट में मां की बगिया का भी भ्रमण कर वहां लगे आंवला, नींबू, चीकू, आम व अमरूद के पौधों का अवलोकन किया। साथ ही कृषक द्वारा उगाई गई भिण्डी, तोरई, ग्वारफली, धनिया, बैगन सहित अन्य सब्जियों…
भिण्ड, 17 मई। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके, इस उद्देश्य से जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पावन पथ समाज सेवा जन कल्याण समिति द्वारा पीएमश्री एमजेएस कॉलेज भिण्ड में सकोरे टांगने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह, सुमन भदौरिया, सरिता चौहान, रामभरत, संस्था सचिव अतुलकांत शर्मा सहित एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र उपस्थित रहे। जिला समन्वयक ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान या आसपास एक सकोरा रख दे तो…
– जिले के 21 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आयुष संस्थानों पर प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं योग सत्र भिण्ड, 17 मई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले मप्र में योग को जन आंदोलन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आयुष विभाग ने मंगलवार से घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान की शुरुआत कर दी। यह अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है जो 21 जून तक 40 दिन लगातार चलेगा। इसके तहत प्रदेश के 800 आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में पदस्थ योग शिक्षक छोटे-छोटे समूहों को योगाभ्यास कराएंगे। इसी तारतम्य में जिले में भी कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं…
भिण्ड, 17 मई। सीबीएसई बोर्ड सिटी सेंट्रल स्कूल की विज्ञान संकाय की प्रतिभाशाली छात्रा देवांशी सिंह ने 93.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, यह मेधावी छात्रा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गीता भदौरिया व रूपकुमार सिंह भदौरिया की पुत्री हैं। देवांशी ने सफलता अर्जित करने के लिए अपने माता पिता के अलावा विद्यालय परिवार को श्रेय दिया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर संस्था के संचालक राजेश शर्मा, अध्यक्ष रामनरेश तिवारी, संरक्षक रामभरत पाठक, बीएस पाल, प्राचार्य पीके शर्मा, डॉ. प्रभात पाठक, आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, पवन भदौरिया, शिवकुमार शुक्ला, अनूप शर्मा, पवन प्रकाश…
भिण्ड, 17 मई। घमूरी में विद्युत मण्डल मौ द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष जनसुविधा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। गांव की चौपाल तक पहुंचे इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया, जहां उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान बिजली बिल सुधार, नए विद्युत कनेक्शन, बकाया राशि संबंधी जानकारी एवं अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित मौ विद्युत मण्डल के सहायक यंत्री आरएस गौर ने बताया कि शासन की जनहितकारी योजना के तहत ग्रामीण…
भिण्ड, 17 मई। आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेंथरी में एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं जनजागरूकता हेतु जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजित कर जन संवाद किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी आलमपुर उपनिरीक्षक सोहनीश तोमर एवं ग्राम पंचायत गेंथरी के सरपंच कप्तान सिंह कौरव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों, वाहन चालकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा निर्धारित…
– 40 से अधिक दंपतियों ने सपरिवार सहभागिता कर लिया पुण्य लाभ – मूलनायक भगवान अजितनाथ और नेमिनाथ स्वामी का हुआ भव्य महामस्तकाभिषेक व शांतिधारा भिण्ड, 17 मई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड के तत्वावधान में रविवार को देवों द्वारा निर्मित सुप्रसिद्ध 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बल्लभपुर (बरही) में उत्सव प्रभु आराधना के अंतर्गत द्वितीय मासिक अभिषेक का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन सानंद संपन्न हुआ। इस पावन धार्मिक यात्रा और आराधना में ग्रुप के अनेक दांपत्य सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। संस्था सचिव अंशुल-आयशा जैन ने बताया कि ग्रुप के प्रबंधन द्वारा सभी…
– 6 जून को भिण्ड, 18 जून को गोहद में होगा धरना भिण्ड, 17 मई। भाजपा डवल इंजन सरकार की नीतियों के कारण देश का खजाना खाली एवं जनता की जेब भी खाली हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री के दो मित्रों का खजाना भर रहा है। पेट्रोल, डीजल, छोटे गैस सिलेण्डर जिनका उपयोग गरीब श्रमिकों द्वारा किया जाता है की कीमतों में वृद्धि की है, समाज के हर वर्ग को भाजपा सरकार ने ठगा है, रुपए कि डालर के मुकाबले कमजोर होकर 95 रुपए को पार कर गया है। यह बात पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने राठौर धर्मशाला में…
भिण्ड, 17 मई। जिले के ग्राम पंचायत जामपुरा में कलश यात्रा के साथ भागवत महापुराण अमृतमय कथा का हुआ शुभांरभ। कथा पं. रामकेश शास्त्री मेहदवा आश्रम मिहोना के मुखारबिंद से कही जा रही है, जिसके परीक्षित शांति देवी एवं राजेन्द्र सिंह भदौरिया हैं। रविवार को जामपुरा गांव में भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व जामपुरा गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। जहां कथावाचक रामकेश शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत…

