- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
Author: Jagran Today
भिण्ड, 03 मई। गोहद नगर के एचाया रोड पर जल निकासी की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। लगभग 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाले का भूमिपूजन प्रशांत लालसिंह आर्य द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत लालसिंह आर्य ने कहा कि गोहद ऐतिहासिक नगर है, इसकी पहचान भगवान श्रीकृष्ण के गाय चराने की हद से होती है, यह नगर व्यापार के छेत्र में भी अपनी धाक जमाए है, हम सब मिलकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर विकास में सहभागी बनेंगे। पार्षद लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि…
भिण्ड, 03 मई। नगर परिषद मौ में भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का शुभारंभ एक मई को अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद मौ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें क्षेत्रीय कार्य हेतु रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चार्ज अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु नियुक्त सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का माल्यार्पण…
– प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 03 मई। ब्रह्माण्ड के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्र.एक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रामकिशोर उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाली सशक्त शक्ति बन चुकी है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचती है और आम जनमानस की समस्याएं उजागर होती हैं। यही कारण है कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। पत्रकारिता का मूल…
समाज में एकता और समभाव स्थापित करने के लिए शंकराचार्य के विचारों का व्यापक प्रसार जरूरी : श्रीवास्तव
– अद्वैत सिद्धांत से समाज को मिली एकता की दिशा : सिसोदिया – शंकराचार्य जयंती पर जन अभियान परिषद ने आयोजित की व्याख्यान माला भिण्ड, 03 मई। समाज में समरसता समानता और एकात्मता के लिए आदि गुरु शंकराचार्य के संदेश को घर-घर पहुंचाना आवश्यक है, तभी हमारे देश में समदृष्टि और समभाव का वातावरण निर्मित होगा। यह बात बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चंबल संभाग अमिताभ श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सभागार में मप्र जन अभियान परिषद भिण्ड की जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में जिला स्तरीय आचार्य शंकर के जीवन वृत्त पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान माला ‘एकात्म पर्वÓ में कही।…
भिण्ड, 03 मई। जैन सम्राट गौरव वर्ष के अंतर्गत भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को बाहुबली महिला जैन मिलन गोरमी द्वारा सेवा कार्य किया गया। संस्था की सदस्याओं ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां उपचाराधीन मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए। मरीजों का हाल-चाल जानते हुए महिलाओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जैन मिलन सदैव जीव दया और मानव सेवा के पदचिन्हों पर चलता आया है। स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना संगठन की इसी…
भिण्ड, 03 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर ने ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर राजेन्द्र सिंह यादव (कुरथरा) को प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया है। जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह यादव ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। आमजन की जनसमस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष करेंगे। संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, अरविन्द यादव, रामस्वरूप गोयल, अभिलाख सिंह यादव, विवेक जामौर, संदीप बघेल, चन्द्रशेखर हिण्डोलिया, प्रमोद…
– राकेश अचल देश में एक निशान, एक विधान के बाद एक चुनाव, एक प्रभाव, एकराय संसद, चुनाव आयोग यहां तक कि अब एक न्याय का सिद्धांत फलता-फूलता नजर आ रहा है। लगता है कुछ दिनों में सब संस्थाएं भी एकनाथ हो जाएंगी। मैं यह बात शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की उस याचिका को खारिज किए जाने के बाद कह रहा हूं, जिसमें ममता की पार्टी ने चुनाव आयोग के उस फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें मतगणना पर्यवेक्षकों के तौर पर सिर्फ केन्द्रीय कर्मचारी या सार्वजनिक उपक्रमों का स्टाफ रखने की बात कही गई…
– पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 13 लोग गंभीर रूप से घायल धार, 29 अप्रैल। मप्र के धार जिले में बुधवार रात चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक 30 से 35 मजदूर सवार थे। तेज…
भिण्ड, 29 अप्रैल। मालनपुर नगर में आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं चल समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत में फल वितरण व ठंडाई पिलाकर किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेन चौराहा बड़े हनुमान मन्दिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसमें महिलाओं के सर पर कलश एवं सजी-धजी झांकियों, बैंड-बाजों और गाजेबाजे के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र…
भिण्ड, 29 अप्रैल। दबोह नगर के भुजरियाऊ मोहल्ला वार्ड क्र.2 में बुधवार की सुबह बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में न केवल घर का कीमती सामान जलकर खाक हो गया, बल्कि घर का मालिक तथा पशु भी इसकी चपेट में आ गए। पीड़ित मोहन दोहरे पुत्र सातूप्रसाद उम्र 45 वर्ष ने पुलिस थाने में दी सूचना में बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। घर में लगे बिजली के मीटर में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।…

