– मेहगांव पुलिस ने मेघपुरा में चौपाल लगाई
भिण्ड, 18 मई। एसडीओपी संजय कोच्छा व थाना प्रभारी महेश शर्मा मेहगांव ने ग्राम मेघपुरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम तथा जमीन संबंधी विवादों से बचाव के बारे में जागरूक किया।
एसडीओपी ने नशे के दुष्प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नुकसान तथा उपचार व पुनर्वास के विकल्प बताए। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने साइबर क्राइम के प्रति सतर्कता, संदिग्ध लिंक न खोलने तथा ऑनलाइन ठगी की रिपोर्टिंग के आसान तरीकों की जानकारी दी गई। जमीन विवादों में कानूनी दस्तावेजों के महत्व, जमीन के रिकार्ड की जांच और विवाद होने पर संबंधित प्रशासनिक व न्यायिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया गया। बड़ी सं या में ग्रामीणों ने जन चौपाल में भाग लिया और अपने प्रश्नों पर स्पष्ट जानकारी पाई। अधिकारियों ने आगे भी समय-समय पर ऐसी पहल जारी रखने का भरोसा दिलाया।


