- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 21 मई। प्राचार्य शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए भिण्ड के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 29 मई तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होने और सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय…
दतिया, 21 मई। ग्राम भारती शिक्षा समिति दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य बन्धुओं की ऑनलाइन बैठक सानंद सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख एवं पर्यावरण मित्र राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लू से बचाव करते हुए प्रवेश अभियान शुल्क संग्रह हेतु संपर्क कर रहे होंगे। उन्होंने शपथपत्र, ऑडिट रिपोर्ट, वार्षिक आय व्यय, योग सप्ताह, पर्यावरण व्याख्यानमाला, विद्यालय स्वच्छता एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तार से जानकारी दी और चर्चा की। बैठक में संकुल प्रमुख रामप्रसाद राठौर, संजय सिंह रावत एवं प्रधानाचार्य बंधुओं ने सहभागिता की।
– सीमांकन के नाम पर मांगे थे दस हजार भिण्ड, 20 मई। लोकायुक्त पुलिस ने गोहद तहसील के तुकेड़ा हल्का पटवारी को किसान से 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई ने यह कार्रवाई की। किसान रामखिलाड़ी चौहान निवासी ग्राम तुकेड़ा तहसील गोहद जिला भिण्ड ने 15 मई को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को शिकायत कि तुकेड़ा हल्के पटवारी हिमांशु तोमर निवासी शिन्दे की छावनी लश्कर ग्वालियर, जमीन का सीमांकन करने के एवज में 10 हजार रुपए…
भिण्ड, 20 मई। कविता का हेतु केवल मनोरंजन मात्र ही नहीं होता, बल्कि सार्वजनिक जीवन को सरल बनाने का सलीका सिखाना भी है। व्यावहारिक रूप से कविता एक कुशल शिक्षक के रूप में उपस्थित होकर स्वभावगत चेतना को जागृत करती है। कवि सम्मेलन गांव-गांव में पहुंचे उजास का यही लक्ष्य है। यह बात मप्र लेखक संघ भिण्ड इकाई द्वारा आयोजित उजास कवि सम्मेलन में संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने कही। यह कवि सम्मेलन मंगलवार को सिद्धबाबा धाम पिपरौआ अमायन भिण्ड में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षक महादेव सिंह मानगढ़ ने तथा संयोजन अमित त्रिपाठी अमित ने…
– मां सरस्वती के भक्तों ने किया भव्य स्वागत भिण्ड, 20 मई। कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी मनीष शिवहरे को मप्र कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर मंगलवार रात्रि मां सरस्वती प्रांगण मेहगांव में भक्तों ने मैया के चरणों में उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में माताप्रसाद ढमोले, विनोद दीक्षित, ललित आचार्य, मोहित कांकर, अली खान, कृष्णा शर्मा आदि भक्तों ने मनीष शिवहरे को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। सरस्वती मैया के अनन्य भक्त मनीष शिवहरे ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर मैया का आशीर्वाद लिया। उपस्थित लोगों ने…
-ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल भिण्ड, 20 मई। शहर में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों पर देखने को मिला। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों के अटेंडरों को दवाइयों के लिए घण्टों भटकना पड़ा। सुबह से ही जिला अस्पताल के बाहर दवा पर्चियां हाथ में लिए लोग मेडिकल दुकानों की तलाश करते नजर आए। कई लोग एक दुकान से दूसरी दुकान तक घूमते रहे, लेकिन बाजार…
भिण्ड, 20 मई। मप्र खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर भिण्ड एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह के 16वें दिन जिला पुलिस बल के सायबर सेल के सत्यवीर सिंह, हरपाल सिंह चौहान एवं प्रशांत नरवरिया द्वारा प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आज के समय में प्रचलित भुगतान एप, टेलीग्राम एप, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग, खरीदी-बिक्री बेबसाइट, ई-केवाईसी एवं शासकीय योजनाओं के नाम पर होने वाली सायबर ठगी से बचाव के तरीकों को बताया गया। खासकर छोटे बच्चों को ऑनलाईन गेम्स के माध्यम से होने वाली सायबर ठगी के…
– श्रीमद् भागवत कथा में भगवान के बाल चरित्र के चित्रण व गोवर्धन पूजा में उमड़ा जन सैलाब भिण्ड, 20 मई। जिले के नगर मिहोना की बड़ी माता मन्दिर प्रांगड़ में अयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस कथा वाचक राघवेन्द्र महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने शखाओं के साथ गेंद से खेल रहे थे, खेलते खेलते उस गेंद को कालीदह कुंड में फेंक देते हैं, जिसे उठाने के लिए वह उस कुण्ड में कूद जाते हैं और कालीदह के पास पहुंच कर उसकी पूंछ पर अपना पेर रख देते हैं…
– लहार अनुभाग में बुधवार को 12 जगह हुआ शिविरों का आयोजन भिण्ड, 20 मई। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविरों के क्रियान्वयन के अंतर्गत एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने तहसील मिहोना के अंतर्गत ग्राम जगतपुर एवं बारहेट का औचक निरीक्षण किया। जहां एसडीएम ने संबंधित पटवारियों के कार्य की गति का अवलोकन किया ग्रामीणों से बात की। निरीक्षण में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार मिहोना कविता यादव भी उपस्थित रही। बकेटिंग के बाद ही जारी होगा ई टोकन एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने बताया कि आगामी फसल सीजन में किसानों…
– ऑनलाइन फार्मेसी और ई-डिस्काउंट के विरोध में दवा व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 20 मई। भारत बंद के आह्वान का असर बुधवार को दबोह नगर में स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जहां मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर नगर के लगभग सभी मेडिकल स्टोर पूर्णत: बंद रहे। दवा दुकानों के बंद रहने से कई मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दवा व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबोह उप तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार महेश माहौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट…

