- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– 24 मई को ऊमरी में होगा भव्य शिलान्यास भिण्ड, 20 मई। भगवान महावीर स्वामी बिहार स्थली रूर (ऊमरी) में सात वर्ष बाद पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज का 25 साधुओं के साथ 24 मई रविवार सुबह 6 बजे मंल प्रवेश एवं नवीन मन्दिर का भव्य शिलान्यास होगा। झांसी से 140 किमी की 45 डिग्री तापमान में पदयात्रा करते हुए आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ग्राम पंचायत सोहन (भाण्डेर) में पहुंचे जहां से सोहन से दबोह, रावतपुरा सरकार तिराहा, चैरई, लहार, मिहोना से ग्राम रूर में शनिवार को रात्रि विश्राम कर 24 मई रविवार को सुबह 6 बजे रूर से ग्राम…
– पेयजल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा भिण्ड, 20 मई। जिले में शुद्ध पेयजल उपलब्धता एवं बेहतर वर्षाजल तथा बाढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा लगातार क्षेत्रीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर जनपद पंचायत मेहगांव अंतर्गत ग्राम भरौलीकलां पहुंचे। ग्राम भ्रमण के दौरान पंचायत कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पूर्व सूचना के बावजूद पंचायत सचिव विनोद सिंह भदौरिया के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उन स्थानों एवं घरों का…
भिण्ड, 20 मई। जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान का शुभारंभ गोहद की सहरिया बसाहटों में स्वास्थ्य शिविर, पोषण आहार एवं जन्मदिन उत्सव के साथ शुरुआत हुई। भिण्ड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देश पर जनजातीय वर्ग के लिए संचालित शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु 18 से 25 मई तक राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को अभियान की मुख्य गतिविधियों में ट्रांजिट बॉक एवं जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया गया, जिसमें गोहद के ग्राम मातादीन का पुरा, आशाराम का पुरा, अलकुआ का पुरा, गुरीखा, टैटोन, डांग आदि ग्रामों में की…
– बगैर स्वीकृति के खोद कर डाला नाला, व्यापारियों में आक्रोश भिण्ड, 20 मई। एक ओर मप्र सरकार स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर जनता की सुविधाओं के लिए जमीनी विकास का ढिंढोरा पीट रही है, तो दूसरी ओर शासकीय अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने पर उतारू हैं। मालनपुर नगर परिषद द्वारा यही हाल देखने को मिल रहा है, पुरानी रिठौरा रोड सब्जी मण्डी मालनपुर में रोड को चौड़ीकरण हेतु पुराना नाला बंद कर दिया गया, रोड का टेंडर भी निकाल दिया। परंतु नाले के बिना टेंडर के एक माह पूर्व से ही नाला खोद कर…
भिण्ड, 20 मई। ऑल इंडिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मौ नगर में दवा व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल स्टोर बंद रखे नगर के अधिकांश मेडिकल प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहे, जिससे बाजार में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल बंद करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से छोटे मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं तथा नकली दवाइयों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने जीएसआर 817 दि. 28 अगस्त 2018 एवं कोविड काल में…
– विधायक कुशवाह बोले- अब पक्का होगा भिण्ड मेला भिण्ड, 20 मई। सुप्रसिद्ध भिण्ड मेले का बीती रात भव्य और गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष बलवीर खटीक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा सहित सभी वार्डों के पार्षद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ की। उन्होंने भिण्ड की सुख-समृद्धि और विकास की कामना करते हुए मेले के…
भिण्ड, 20 मई। एसआरएफ फाउएडेशन भिण्ड द्वारा रूरल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत संजय नगर ग्वालियर में बेसिक इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के बैच-13 का दीक्षांत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रशिक्षण अधीक्षक नरेश अहिरवार ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम अधिकारी चैनसिंह किरार ने बताया कि 4 माह के प्रशिक्षण में युवाओं को वायरिंग, पंखा-कूलर वाइंडिंग व विद्युत मरम्मत का प्रैक्टिकल सिखाया जाता है। अब तक 600 युवा प्रशिक्षित हो चुके हैं, 400 पासआउट और 200 से ज्यादा रोजगार से जुड़े हैं। नरेश अहिरवार ने कहा कि फाउंडेशन ग्रामीण युवाओं को आत्म निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्लेसमेंट…
भिण्ड, 20 मई। पाल समाज द्वारा 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का 24 मई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएग। यह समारोह लोकमाता देवी अहिल्याबाई शिक्षा उत्थान समिति दबोह द्वारा आयोजित होगा। इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम 24 मई रविवार को शीतला माता मन्दिर प्रांगण मिहोनी (तहसील लहार, जिला भिण्ड) में होगा। समारोह का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। समिति के अनुसार आवेदन केवल उन्हीं…
भिण्ड, 20 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई नहीं पाई जाने तथा अन्य योजनाओं की प्रगति भी न्यून पाई जाने पर जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत भारौलीकलां के सचिव विनोद सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव के पत्र 20 मई 2026 से अवगत कराया है कि विनोद भदौरिया सचिव ग्राम पंचायत भारौलीकलां जनपद पंचायत मेहगांव को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु सचिव द्वारा मुख्यालय पर पहुंचने से साफ इन्कार कर दिया…
-आमजन व गर्भवती महिलाओं के लिए जारी की एडवाइजरी भिण्ड, 20 मई। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं हीट वेव (लू) की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, बेहोशी, हीट स्ट्रोक सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं पहले से बीमार व्यक्तियों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में…

