भिण्ड, 20 मई। मप्र खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर भिण्ड एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह के 16वें दिन जिला पुलिस बल के सायबर सेल के सत्यवीर सिंह, हरपाल सिंह चौहान एवं प्रशांत नरवरिया द्वारा प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आज के समय में प्रचलित भुगतान एप, टेलीग्राम एप, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग, खरीदी-बिक्री बेबसाइट, ई-केवाईसी एवं शासकीय योजनाओं के नाम पर होने वाली सायबर ठगी से बचाव के तरीकों को बताया गया।
खासकर छोटे बच्चों को ऑनलाईन गेम्स के माध्यम से होने वाली सायबर ठगी के बचाव के संबंध में बताया गया कि कोई भी लुभावने विज्ञापनों पर क्लीक न करें। साथ ही ई-मेल आईडी, सोशल मीडिया, ई-वॉलेट, नेट बैंकिंग आदि के पासबर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें और खिलाडियों को समझाइश दी कि सायबर अपराध/ ठगी होने पर तत्काल सायबर अपराध हेल्पलाईन नं.1930 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा यह समस्त जानकारी अपने परिजनों और मित्रों के साथ भी शेयर कर उन्हें भी सायबर ठगी से बचाएं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


