भिण्ड, 21 मई। प्राचार्य शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए भिण्ड के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 29 मई तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होने और सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के लिए समय-सीमा के अंदर आवेदन कर अपने प्रवेश लेने का मौका है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
9 से 18 जून तक चलेगा दूसरा चरण
महाविद्यालय में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। जिसमें पुन: पंजीयन, संशोधन और चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जाएगा। संस्था स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 4 जुलाई से 12 अगस्त तक किया जाएगा।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

