Author: Jagran Today

भिण्ड, 27 मई। लहार तहसील के टिमावली गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर पर आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की मंगलवार की दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांगेपुरा के नृसिंह मन्दिर से प्रारंभ होकर तीन किमी दूर सोनभद्रिका नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पहुंची, जहां पूजन-अर्चन के पश्चात पूर्ण विधिविधान के साथ कलशों में जल भरा गया। जल भरने के बाद कलश यात्रा मुख्य मार्ग के रास्ते होती हुई गांव के रास्ते वापिस हनुमान मन्दिर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा के दौरान आगे-आगे बैंड-बाजे और डीजे पर…

Read More

भिण्ड, 27 मई। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए दबोह उप-तहसील कार्यालय परिसर में आने वाले नागरिकों और अधिवक्ताओं के लिए ठण्डे पानी की व्यवस्था कराने की मांग की गई। बुधवार को आम जनता और अभिभाषकों द्वारा उप-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर परिसर में वाटर कूलर लगवाए जाने की मांग गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। दबोह उप-तहसील कार्यालय में हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपने ज़मीन-जायदाद के काम, जैसे बटवारा, सीमांकन, नामांतरण और नाम सुधरवाने (त्रुटि सुधार) के लिए दूर-दराज से आते हैं। इसके अलावा…

Read More

भिण्ड, 27 मई। जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती एक 32 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला ने देर रात जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। महिला ने वार्ड के कांच, फर्नीचर और दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए। अटेर थाना क्षेत्र में एफआरबी-112 को सूचना मिली थी कि एक महिला सड़क पर भटक रही है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे लेकर जिला अस्पताल आई। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को उपचार के लिए स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया था। भर्ती होने के बाद रात के समय महिला…

Read More

भिण्ड, 27 मई। विशेष न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश लहार अभिषेक सक्सेना की अदालत ने ग्राम रूरई में हुए हत्या के मामले में फैसला किया है। न्यायालय ने मुख्य आरोपी कल्ली उर्फ उत्तम सिंह, टिल्लू सिंह उर्फ त्रिभुवन सिंह,गंभीर सिंह और सुरेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई एवं सभी दोषियों पर आर्थिक दण्ड भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार 22 जनवरी 2023 की रात करीब 9.20 बजे पुरानी रंजिश और सरकारी रास्ते पर खूंटा ठोकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने रास्ते में खड़े गजेन्द्र सिंह चौहान के साथ गाली-गलौज की जब…

Read More

– राकेश अचल निरीह गाय के नाम पर देश की जनता से वोट कबाड़ने वाली भाजपा को अब गाय के नाम पर हाय-हाय बंद कर देना चाहिए, क्योंकि बंगाल में नवगठित भाजपा सरकार ने गोवध को सख्ती से रोकने के बजाय 76 साल पुराने उस कानून को लागू करने का फैसला किया है जिसके तहत 14 साल से अधिक उम्र की गाय का सशर्त कत्ल किया जा सकता है। मैं जब बच्चा था तब देश में भाजपा का नाम जनसंघ था। तब संघी दीपक और तेल की बात करते थे, गाय की नहीं। गाय की बात कांग्रेसी करते थे। उनका…

Read More

– आज भारत मजबूत, आत्मविश्वासी और गौरवपूर्ण राष्ट्र के रूप में खड़ा नई दिल्ली, 5 मई। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को मंगलवार को 12 साल पूरे हो गए। साल 2014 में 26 मई को नरेन्द्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम पुष्कर धामी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को बधाई दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा- 26 मई 2014 को भारत की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जिस दिन नरेन्द्र मोदी ने भारत…

Read More

-हमारे शहर के बीच में ही जल का अच्छा स्त्रोत गौरी सरोवर है : कलेक्टर -गौरी सरोवर पर हुआ दीपदान कार्यक्रम का आयोजन भिण्ड, 26 मई। जल संवर्धन संकल्प के अनुरूप जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर जल स्त्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और जन जागरूकता को लेकर जिलेभर में श्रमदान, स्वच्छता अभियान, कलश यात्रा और दीपदान जैसे आयोजन किए गए। इसी क्रम में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में नगर के गौरी सरोवर पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण…

Read More

– किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 26 मई। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड के अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में किसानों का दल चंबल कमिश्नर से मिला और उनका ध्यान आकर्षित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मन्दिर, गौचर और तालाबों की जमीनों से अतिक्रमण हटाया जाए, किसानों की फसल को जानवरों द्वारा बहुत नुक्सान किया जाता है, इसलिए चंबल के बीहड़ों में गौ अभ्यारण्य खोला जाए। बंदोबस्त में नक्शे खराब कर एवं नाम गलत कर दिए हैं, गलती राजस्व कर्मी की…

Read More

भिण्ड, 26 मई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 99 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश…

Read More

भिण्ड, 26 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर फरार इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में थाना गोहद चौराहा पुलिस टीम ने एक अपराध में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2025 को फरियादी गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने आरोपीगण जयवीप जाटव, रामरूप जाटव, दीपू जाटव, अनिल जाटव, सूरज जाटव निवासीगण लक्ष्मीनारायण का पुरा थाना गोरमी के विरुद्ध जान से मारने के संबंध में शिकायत की…

Read More