- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
Author: Jagran Today
भिण्ड, 08 मई। मप्र सिविल सप्लायर कार्पोरेशन का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) संजीव कांकर को बनाए जाने के बाद प्रथम भिण्ड नगर आगमन पर ग्वालियर रोड स्थित भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. तोषेन्द्र मिश्र के निवास पर कांकर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री भाजपा एडवोकेट उमाकांत मिश्रा, श्रवण पाठक, सरकार तिवारी, अमन राठौर, गोपाल त्रिपाठी, राजमणि शर्मा, हेमंत मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, धीरज शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, दीपक चौधरी, रविन्द्र भदौरिया, शिखर समाधिया, राहुल समाधिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर का भव्य स्वागत किया।
– रेडक्रॉस दिवस पर रक्तवीरों का हुआ सम्मान, मानव सेवा का दिया संदेश भिण्ड, 08 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान, मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रक्तवीरों, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समन्वयन…
– कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण भिण्ड, 08 मई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी गैर हाजिर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने परियोजना अधिकारी नितिन दुबे, जिला समन्वयक विनोद भदौरिया, लेखा सहायक देवेन्द्र सिंह यादव, चरन सिंह शिक्षा, ब्लॉक समन्वयक विकास उपाध्याय, सहायक ग्रेड-3 प्रेमशंकर सिंह यादव, सहायक ग्रेड-3 सर्वेश वैद्य, सहायक ग्रेड-3 कोकसिंह नरवरिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, राहुल शर्मा, शिवकुमार सिंह एवं…
– संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गोहद में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की भिण्ड, 08 मई। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल रामप्रताप सिंह जादौन ने एसडीएम कार्यालय गोहद में विधानसभा क्षेत्र क्र.12-मेहगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्र.13-गोहद के निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जादौन ने विशेष रूप से निर्वाचन संबंधी कार्यों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एलके पाण्डे, एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया एवं एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संयुक्त मुख्य…
भिण्ड, 08 मई। अपर कलेक्टर एलके पांडेय ने शुक्रवार को दोनियापुरा गेहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भंडारण, किसानों की सुविधा और रिकार्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा किया जाए। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप…
भिण्ड, 08 मई। गोरमी में चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार मनीष दुबे ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा तथा शिवराज सिंह कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तहसीलदार मनीष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरमी क्षेत्र में कुल 169 एचएलबी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 32 एचएलबी का कार्य प्रगणकों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। समयबद्ध एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए संबंधित प्रगणकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एलके…
भिण्ड, 08 मई। स्वास्थ्य विभाग एवं एनआईसीईएफ/ एमपीव्हीएचए के सहयोग से शुक्रवार को मेहगांव ब्लॉक के ग्राम देवरी में टीकाकरण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जागरूक किया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनिसेफ एमपीवीएचए के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने कहा कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि समय पर लगाए गए टीके…
– विगत दिवस आए आंधी तूफान बारिश से हुआ कुछ खाद्यान्न प्रभावित भिण्ड, 08 मई। लहार क्षेत्र के आलमपुर क्षेत्र में गुरुवार को लगभग एक घण्टे तक तीव्र बारिश के साथ भयंकर आंधी तूफान आया एवं ओले भी पड़े। आलमपुर उपार्जन केन्द्र पर बुधवार एवं गुरुवार को गेहूं की तुलावट के पश्चात लगभग 2900 क्विंटल गेहूं उपलब्ध था, जिसमें से समिति प्रबंधक द्वारा 1900 क्विंटल गेहूं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी वहीं लरोल उपार्जन केन्द्र पर 3200 क्विंटल गेहूं बुधवार को तुलाई पश्चात उपलब्ध था। उसी दिन 2500 क्विंटल गेहूं ट्रांसफर हेतु उपार्जन केन्द्र प्रभारी…
भिण्ड, 08 मई। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने सहित अन्य कई प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे नगरीय क्षेत्र आलमपुर में नाले नालियों एवं प्रमुख सड़कों की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद अधिकारी जब हमारी समस्याओं का समाधान कर देंगे तभी हम लोग काम पर जाएंगे। जबकि नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारी का कहना है कि सफाई कर्मचारी मनमानी और लापरवाही करने में लगे हुए हैं, वह जिम्मेदारी से काम नहीं करते, उन्हें जहां काम करने के लिए…
– मछण्ड ट्रांसफार्मर काण्ड से बिजली विभाग कटघरे में, सेटिंग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भिण्ड, 08 मई। लहार क्षेत्र के ग्राम मछण्ड में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। गांव के बाल्मीकि मोहल्ला में लगा 25 केव्ही ट्रांसफार्मर हटाकर दूसरे गांव भेजे जाने के आरोपों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के घरों का उजाला छीनकर दूसरे गांव में रोशनी पहुंचाई गई, जबकि मछंड का मोहल्ला पिछले 6 महीनों से अंधेरे में जिंदगी काटने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर पहले पावर हाउस के बाहर…

