- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
Author: Jagran Today
– लहार एसडीओपी बोले- नशा नाश की जड़ भिण्ड, 10 मई। मिहोना थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत दवरेहा में पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा के निर्देशन में एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी एवं मिहोना थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए जनसंवाद का आयोजन किया। एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की स्थिति में नशा नास की जड़ बना हुआ है, पहले लोग नशा करते है फिर आपस में लड़ते और अपने परिवार को खत्म कर लेते हैं, इसलिए नशा करने की लत से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कल…
– मंत्री शुक्ला ने वरिष्ठ नेताओं के साथ किया प्रदर्शनी का अवलोकन भिण्ड, 10 मई। रावतपुरा धाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के साथ-साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीब, मजदूर तथा विकसित और समृद्ध भारत पर आधारित प्रदर्शनी में पोस्टों पर अंकित की गई। यह प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र बनी। प्रथम दिवस में उद्घाटन शास्त्र के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र…
भिण्ड, 10 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर मालनपुर नगर में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शनिवार शाम 6 बजे नगर के विभिन्न स्थानों से समाज जनों एवं युवाओं द्वारा गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। पूरे नगर में महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा नगर के हनुमान…
भिण्ड, 10 मई। ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में मातृत्व दिवस पर आस-पास के गांव की माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संचालका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि हमें एक सच्ची मां बनना है, जिसके लिए पालना करने का संस्कार सिर्फ अपने बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर एक के लिए एक जैसा भाव होना चाहिए और किसी बच्चे से भी गलती हो माफ करके उन्हें शिक्षा देना चाहिए। अपने और किसी और के बच्चे में भेदभाव नहीं करना चाहिए। ऐसे संस्कार देना चाहिए जो भविष्य तक बच्चों को काम आए। विशेष अतिथि महाराष्ट्र से डॉ. राधा बहन ने…
भिण्ड, 10 मई। एसआरएफ फाउण्डेशन भिण्ड द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षा कार्यक्रम के तहत चयनित गांव शेरपुर एवं बिरखड़ी में पीएमश्री शा. उमावि शेरपुर एवं शा. हाईस्कूल बिरखड़ी की शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से गांव स्तर की सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा पीपीपी मॉडल (पब्लिक, प्राइवेट एवं पार्टनरशिप) के तहत 5 लाख 30 हजार रुपए से उपलब्ध कराए गए 85 सेट छात्र फर्नीचर, वाटर कूलर, बाउण्ड्री गेट, ब्लूटूथ स्पीकर, प्रोजेक्टर, इनवर्टर सिस्टम एवं अन्य चीजों का जनपद अध्यक्ष कालीचरण तोमर एवं अन्य स्थानीय वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा फीता काटकर छात्रों को समर्पित…
भिण्ड, 10 मई। देहात थाना इलाके में क्वारी नदी के बीहड़ में डिडी गांव से रछेड़ी मार्ग पर रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश यादव उम्र 50 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव अपनी बेटी के ससुराल आए हुए थे। रविवार दोपहर वे वापस घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बीहड़ में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस…
भिण्ड, 10 मई। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के प्रयास से गोहद कृषि उपज मण्डी में छुट्टी के दिन रविवार को भी तुलाई हुई। किसान संघ के मंत्री देवेश पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी में गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ट्रेक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण दो-दो दिन से किसान अपनी लाइन में खड़े हुए थे, आज रविवार होने के कारण छुट्टी थी, लेकिन भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और मण्डी प्रशासन से चर्चा की और किसानों की मजबूरियां उनके सामने रखी कि दो-दो दिन से किसान गेहूं को तुलाने के लिए…
भिण्ड, 10 मई। आलमपुर के नजदीक कई गांवों में बने मुक्तिधामों के चबूतरे एवं टीनशेड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी होती है। इसके अलावा कई गांवों में मुक्तिधाम पर जाने के लिए रास्ता भी ठीक नहीं है। इस कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को घुटनों तक कीचड़ और पानी में घुसकर दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम पर जाना पड़ता है। ग्राम रूरई, भड़ेरी सहित आसपास के कई गांव में तो बरसात के दिनों में मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते बंद हो जाते है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शासन…
भिण्ड, 10 मई। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण भिण्ड ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त किए जाने एवं सत्र 2025-26 के नवीन एवं नवीनकरण आवेदनों हेतु पोर्टल 31 मई तक खोला गया है। निर्धारित तिथि के भीतर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से ऑनलाईन के माध्यम से समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। ताकि पात्र विधार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नियत समय पर प्रदान किया जा सके।
– राकेश अचल देश की राजनीति में नए अध्याय जब-तब जुड़ते हैं और जब जुड़ते हैं तो लोगों को यकीन नहीं होता। देश की आजादी के बाद बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति में पूरे 8 दशक बाद एक नया अध्याय जुड़ा है। राजनीति के ये नए अध्याय अपने अक्षर किस रंग में उकेरेंगे, ये कोई नहीं जानता। सबसे पहले बंगाल की बात करते हैं। बंगाल की संस्कृति और राजनीति की विशिष्ट पहचान रही है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर कल 8 मई 2026 तक बंगाल की राजनीति में कभी समाजवादी और धर्मनिरपेक्षता के ध्वज लहराए, तो कभी ढाई दशक तक वामपंथ…

