भिण्ड, 26 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर फरार इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में थाना गोहद चौराहा पुलिस टीम ने एक अपराध में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2025 को फरियादी गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने आरोपीगण जयवीप जाटव, रामरूप जाटव, दीपू जाटव, अनिल जाटव, सूरज जाटव निवासीगण लक्ष्मीनारायण का पुरा थाना गोरमी के विरुद्ध जान से मारने के संबंध में शिकायत की थी। जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना पूर्व में आरोपी रामरूप एवं जयवीर पुत्रगण अंतराम जाटव निवासी लक्ष्मीनारायण का पुरा गोरमी को गिरफ्तर जेल भेजा गया है तथा आरोपी दीपू जाटव, अनिल जाटव व सूरज जाटव घटना दिनांक से फरार चल रहे थे, इनकी गिरफ्तारी हेतु पांच-पांच हजार रुपए का इनाम उदघोषित किया थो। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सूरज पुत्र श्यामलाल जाटव उम्र 27 साल निवासी लक्ष्मीनारायण का पुरा गोरमी को पानी की टंकी वार्ड क्र.17 सांई पुरम कॉलोनी गोहद चौराहा से गिरफ्तार उसे न्यायालय पेश किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामनरेश यादव, उपनिरीक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक वीर सिंह, आरक्षक परशुराम, सतीश, चालक रामशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


