भिण्ड, 27 मई। जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती एक 32 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला ने देर रात जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। महिला ने वार्ड के कांच, फर्नीचर और दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए।
अटेर थाना क्षेत्र में एफआरबी-112 को सूचना मिली थी कि एक महिला सड़क पर भटक रही है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे लेकर जिला अस्पताल आई। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को उपचार के लिए स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया था। भर्ती होने के बाद रात के समय महिला अचानक आक्रामक हो गई। उसने वार्ड के कांच फोड़ दिए, फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया और गेट तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत चिकित्सा स्टाफ को इस हंगामे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे अस्पताल स्टाफ और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे शांत कराया और स्थिति असामान्य देखते हुए ग्वालियर के मानसिक चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

