- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
-राहत एवं बचाव व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश भिण्ड, 12 जून। आगामी मानसून को देखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने एसडीएम अटेर, एसडीओपी अटेर, आपदा प्रबंधन एवं राजस्व अधिकारियों के साथ अटेर क्षेत्र के चिन्हित बाढ़ संभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति एवं संभावित जोखिमों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बारिश से पहले सभी आवश्यक…
– स्वस्थ खानपान से ही बनेगा स्वस्थ भविष्य : डॉ. डीके शर्मा – भाविप शाखा भिण्ड के बाल संस्कार शिविर का द्वितीय दिवस भिण्ड, 12 जून। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा मां निरंजना देवी मन्दिर परिसर एसएएफ 17 बटालियन में चल रहे बाल संस्कार शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधि समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी केजी शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा, उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, समाजसेवी रामबाबू शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुई। बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी केजी शर्मा ने कहा कि बालकों को संस्कारवार बनाने में…
– उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एएसपी पाठक का सम्मान समारोह आयोजित भिण्ड, 12 जून। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक का भोपाल स्थानांतरण होने के बाद ग्वालियर रोड सेमरपुरा पर स्थित सूर्या होटल पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यकाल के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विपिन मिश्रा, आयोजक मनोज चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने विदाई समारोह में भिण्ड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहा का व्यक्ति स्वाभिमानी व जिद्दी स्वभाव का है, यदि आपने उसे समझ लिया तो सबसे अच्छा…
भिण्ड, 12 जून। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोचिंग क्लासेस भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भिण्ड निधि नीलेश श्रीवास्तव एवं न्यायाधीश एवं सचिव जिविसेप्रा भिण्ड अनुभूति गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बच्चों को सरलतम भाषा में समझाया कि उक्त दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों के बचपन, शिक्षा और भविष्य की रक्षा करना है एवं 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की मजदूरी या रोजगार में लगाने से रोकना है।…
भिण्ड, 12 जून। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में जिले में मलेरिया के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु मलेरिया रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर मलेरिया से बचाव, रोकथाम एवं उपचार संबंधी संदेशों का प्रसार करेगा तथा आमजन को स्वच्छता एवं मच्छरजनित रोगों…
– बाल श्रम निषेध पर जन संवाद आयोजित भिण्ड, 12 जून। चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा अकोड़ा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर संवाद स्थापित करते हुए किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति भिण्ड के प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति प्राप्त सुनील दुबे ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि आज की थीम बच्चों के अधिकार, हमारा दायित्व के तहत 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम कराना पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि 14-18 साल के किशोरों से खतरनाक उद्योगों में काम नहीं कराया जा सकता। यदि कोई उल्लंघन करता है तो 20…
– टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को बांटी फूड बास्केट भिण्ड, 12 जून। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई भिण्ड में एनसीसी कैडेट्स के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ना था। कार्यशाला में जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने कैडेट्स को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी मुक्त…
भिण्ड, 12 जून। सीमंधर जिनालय पेच नं.2 जैन मन्दिर में 20वां सामूहिक बाल संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें बच्चों को धार्मिक संस्कार का अध्ययन कराया जाएगा। पार्षद मनोज जैन ने बताया कि यह बाल संस्कार शिविर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगाया जा रहा है। जिसमें आज शिविर के ध्वजारोहणकर्ता किरण जैन एवं मंजरी जैन, उद्घाटन कर्ता उमेश जैन पोरसा, उत्कर्ष जैन इंदौर, किट में वचन करता प्रदीप जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जैन शास्त्री, मुख्य अतिथि मुकेश जैन, ग्वालियर विशिष्ट अतिथि नरेश जैन, विमल जैन,…
भिण्ड, 12 जून। अधिक मास और सोमवती अमावस्या के उपलक्ष में महंत ब्रह्मऋषि महाराज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उनके भक्तों द्वारा असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। कुण्डेश्वर महादेव उदासीन आश्रम भिण्ड के पुजारी विजय महाराज ने बताया कि यह अधिक मास तृतीय वर्ष आता है, उसमें भी सोमवती अमावस्या है, आखिरी दिवस है, इस दिन शिवलिंग निर्माण करना भगवान का भजन, कीर्तन करने पर दस गुणा फल प्राप्त होता है, आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करें। कार्यक्रम में सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा, 11…
भिण्ड, 12 जून। आलमपुर क्षेत्र में गुरुवार को आई जोरदार आंधी और पानी के कारण सेवढ़ा से आलमपुर आई 33 केव्ही विद्युत लाइन के 14 खम्बे टूट कर जमीन पर गिर गए हैं। जिससे आलमपुर सहित आस-पास के करीब दो दर्जन गांव पिछले दो दिन से अंधेरे में डूबे है। जिन लोगों के घरों एवं दुकानों में इन्वर्टर लगे हैं, उनके इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं। जिससे उनके घरों और दुकानों में अंधेरा पसरा हुआ है। आलमपुर बाजार और बस्ती के अंदर सड़कों पर अंधेरे के कारण सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। शुक्रवार देर शाम खबर लिखे जाने…

