– उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एएसपी पाठक का सम्मान समारोह आयोजित
भिण्ड, 12 जून। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक का भोपाल स्थानांतरण होने के बाद ग्वालियर रोड सेमरपुरा पर स्थित सूर्या होटल पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यकाल के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विपिन मिश्रा, आयोजक मनोज चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने विदाई समारोह में भिण्ड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहा का व्यक्ति स्वाभिमानी व जिद्दी स्वभाव का है, यदि आपने उसे समझ लिया तो सबसे अच्छा सहयोगी है। उन्होंने कहा कि मुझे भिण्ड से बहुत कुछ सीखने को मिला है, सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी है, यदि उसे आपने सुन लिया तो उसकी आधी पीढ़ा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे भिण्ड की माटी के सदेव ऋणी रहेंगे।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि निश्चित रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल ईमानदारी के साथ निर्विवाद रहा है। मेरी कामना है कि वे पुन: भिण्ड अधीक्षक के रूप में आए। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा कि पुलिस और अभिभाषकों के बीच कड़वे व मीठे दोनों तरह के संबंध बने रहते हैं, अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक संजीव पाठक सामंजस्य बनाकर समस्या के निराकरन की क्षमता रखने वाले अधिकारी हैं, उनके स्वर्णिम कार्यकाल के हम सव सदेव याद रखेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेश चौधरी, कौशल शर्मा, गणेश भारद्वाज, परानिधेश भारद्वाज अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिरिक्त लोक अभियोजक रामजीलाल शर्मा बकिल, परसराम समाधिया, शिव एज्यूकेशन अकादमी के संचालक सुरेन्द्र चौधरी, विनोद चौधरी, अजय शर्मा, मनीष ऋषीश्वर आदि ने स्वागत किया।


