भिण्ड, 12 जून। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में जिले में मलेरिया के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु मलेरिया रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर मलेरिया से बचाव, रोकथाम एवं उपचार संबंधी संदेशों का प्रसार करेगा तथा आमजन को स्वच्छता एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. अवधेश सोनी, जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी डीएएम रीना अवस्थी, स्थापना लिपिक शिवांग सिंह राजावत तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आमजन से मलेरिया की रोकथाम हेतु मच्छरदानी के उपयोग, घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने की अपील की है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


