Author: Jagran Today

भिण्ड, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी गोहद नगर मण्डल द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक गोहद एवं मप्र शासन के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के जन्मदिन पर शासकीय अस्पताल गोहद में मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया तथा पांच छायादार पौधों का रोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालसिंह आर्य ने अपने राजनीतिक जीवन में गोहद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। एक साधारण कारीगर परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी मेहनत, संघर्ष और जनसेवा के बल पर उन्होंने उल्लेखनीय पहचान…

Read More

भिण्ड, 15 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल सेवा और सुशासन के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रहे संगठनत्मक कार्यक्रम में भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय भाजपा मण्डल मौ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। सांसद राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष सेवक सुशासन द्वारा चलाई जा रहे कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सहरोली के गुमारा मन्दिर पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करते हुए उसमें जलदान दिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सर्व समाज को जागृत किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हम सबके…

Read More

भिण्ड, 15 जून। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिण्ड रोड पर ट्रेक्टर एजेंसी के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जितेन्द्र शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी बिरखड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गोहद अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More

– दो राजस्व निरीक्षकों के विरुद्ध जुर्माना वेतन से वसूल करने के लिए निर्देश भिण्ड, 15 जून। राजस्व प्रकरण में सुनवाई के दौरान एसडीएम विजय यादव ने राजस्व निरीक्षक मिहोना एवं रोन को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, ताकि प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। दो प्रकरणों में सुनवाई के दौरान एसडीएम ने पाया कि राजस्व निरीक्षक मेंहोना एवं रोन को जांच हेतु पत्र सर्वप्रथम अक्टूबर एवं नवंबर 2025 में जारी किए थे जिनके क्रम में जांच प्राप्त न होने से एसडीएम ने इसे गंभीर लापरवाही…

Read More

– अभ्यर्थियों द्वारा 30 जून तक की जा सकेगी चॉइस फिलिंग भिण्ड, 15 जून। शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु शा. आईटीआई भिण्ड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 मई से प्रारंभ हो चुके हैं तथा अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग 30 जून तक की जा सकेगी। संस्था में इस वर्ष कुल 16 व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से स्वयं के मोबाइल, कंप्यूटर अथवा एमपी ऑनलाइन/ ऑनलाइन सहायता केन्द्र के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। आईटीआई भिण्ड के प्राचार्य संतोष कुमार चौहान ने…

Read More

– 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा बंद ऋतु काल भिण्ड, 15 जून। मप्र मत्स्योद्योग अधिनियम 1948 (संशोधित) 1981 की धारा 3(3) एवं मप्र नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 के नियम 3(2) के अंतर्गत संपूर्ण मप्र में प्रतिवर्ष 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु काल होने के कारण अवैधानिक मत्स्याखेट, परिवहन, क्रय, विक्रय निषिद्ध होकर संज्ञेय अपराध है, नियम का उल्लंघन करने पर उक्त मत्स्योद्योग की धारा 5 में पांच हजार रुपए तक जुर्माना अथवा एक वर्ष का कारावास अथवा दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने आदेशित किया कि मप्र शासन मछली…

Read More

भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिले में अपराधियों को नियंत्रित करने और अपराधों को रोकने के लिए 8 अपराधियों को पकड़ने पर 40 हजार की इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा कर बताया कि कोई व्यक्ति निम्नांकित अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग कर जो उन्हें बंदी करवाएगा या बंदी करवाने के लिए सही सूचना देगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। पुरुष्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा अरविंद करन पुत्र…

Read More

– राकेश अचल मध्य प्रदेश की राजनीति का एक नाम जो दशकों से सत्ता, संगठन और विवाद तीनों का केन्द्र रहा है, वह है दिग्विजय सिंह। कभी मिस्टर बंटाधार के नाम से आलोचना, तो कभी संगठन के मजबूत रणनीतिकार के रूप में पहचान, उनकी राजनीति आज भी कांग्रेस के भीतर एक बड़ा सवाल है और इस समय जब कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं मल्लिकर्जुन खड़गे। तो सवाल उठता है— क्या दिग्विजय सिंह अब भी राष्ट्रीय नराजनीति में प्रासंगिक हैं? संगठन में भूमिका और हकीकत दिग्विजय सिंह अब चुनावी राजनीति से अधिक संगठनात्मक और वैचारिक भूमिका में दिखते हैं। वे…

Read More

-शिविर में 19 पात्र हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण भिण्ड, 12 जून। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मेहगांव के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी रूप…

Read More

– कांग्रेस ने सरकार से की स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की मांग भिण्ड, 12 जून। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने जिले के एक शासकीय नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, आधारभूत सुविधाओं के अभाव तथा विद्यालय की भूमि संबंधी विवाद को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार एवं शिक्षा विभाग से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर विद्यालयों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। विद्यालय में स्थायी प्राचार्य एवं पर्याप्त संख्या में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से शैक्षणिक…

Read More