Author: Jagran Today

– विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन भिण्ड, 11 जून। विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें सुपर 100 एग्जाम 2026-27, कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड के 32 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उक्त सम्मान समारोह में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सुपर 100 एग्जाम 2026-27 में भोपाल और इंदौर के लिए चयनित 25 विद्यार्थियों में अभिनव सिंह भदौरिया, आदित्य शर्मा, आदित्य भदौरिया, अमन बघेल, आर्यन गोयल, आर्यन शर्मा,…

Read More

– फूप में हुआ तीन वेदी का शिलान्यास भिण्ड, 11 जून। जीवन में व्यक्ति को कब किस प्रतिमा के निमित्त से वैराग्य हो जाए इस लिए हर व्यक्ति को प्रतिमा दर्शन करते रहते चाहिए। जिससे व्यक्ति का कल्याण हो सके, कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि इन प्रतिमाओं का क्या होगा। यह विचार पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने फूफ दिगम्बर जैन नसिया मन्दिर में हो रहे नवनिर्मित तीन वेदी के शिलान्यास के समय व्यक्त किए। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज भिण्ड से कल पद बिहार करते हुए फूप जैन मन्दिर पहुंचे, जहां पर जैन समाज द्वारा महाराज का स्वागत एवं…

Read More

भिण्ड, 11 जून। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्षों की उपलब्धियां को लेकर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने वनखण्डेश्वर मन्दिर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 गौरवशाली वर्षों की पूर्णता तथा भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के गौरवपूर्ण अवसर पर शहर के वनखण्डेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास, समृद्धि और जनकल्याण की…

Read More

भिण्ड, 11 जून। मप्र में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जिला अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में गोल मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण धरने का आयोजन एवं भूख हड़ताल की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त…

Read More

– बाल्यकाल के संस्कार भावी जीवन की आधारशिला : सक्सेना – भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड का बाल संस्कार शिविर शुरू भिण्ड, 11 जून। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मां निरजना देवी मन्दिर परिसर एसएएफ 17 बटालियन इटावा रोड पर बाल संस्कार शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन स्थानीय पार्षद रेनू चौधरी, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सक्सेना, खेल विभाग के संजय पंकज एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. हिमांशु बंसल, कैलाश नगरिया, डॉ. सरकार तिवारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में अतिथियों ने मां भारती एवं विवेकानंद…

Read More

भिण्ड, 11 जून। जिले लहार क्षेत्र में गुरुवार को तेज आंधी आने से कई जगह बिजली के खम्बे टूट गए। वहीं भटपुरा के पास पोल टूटकर ट्रांसफार्मर धराशाई हो गया और विद्युत अपूर्ति भी ठप्प हो गई। असवार क्षेत्र में भी कई जगह बिजली के खम्बे टूट गए और कई गांव में बिजली सप्लाई होने की संभावना नहीं। वहीं आलमपुर अंचल में गुरुवार को दोपहर में आई आंधी ने कोहराम मचा दिया है। आंधी के साथ कुछ देर हल्की बारिश भी हुई है। तेज गति से आई आंधी के कारण आलमपुर सहित आस-पास के गांवों में अनेक लोगों के घरों…

Read More

भिण्ड, 11 जून। सुप्रीम न्यायालय के निर्देश के पालन में परिवहन आयुक्त मप्र, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 29 मई से 10 जून तक कुल 51 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 44 टेक्टर-ट्रॉली, 6 डंपर तथा एक टिपर शामिल है। कार्रवाई के दौरान परिवहन, पुलिस, खनिज अधिकारी उपस्थित रहे। जिला परिवहन अधिकारी ने भिण्ड जिले में संचालित वाहन डीलर को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के वाहन स्वामी को सौंपने के लिए एमवी एक्ट की धारा 39 एवं 41 (6) नोटिस जारी किया है।

Read More

भिण्ड, 11 जून। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के आदेश 29 मई के अंतर्गत मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115, 116, 119 के तहत सुभाष चौराहा होकर इन्दिरा गांधी चौराहा तक मुख्य मार्ग के दोनों और वाणिज्यिक भारी वाहनों (10 चक्का या उससे अधिक के ट्रक) की पार्किंग प्रतिबंधित होगी के संबंध में आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश के पालन में बुधवार को एसडीएम भिण्ड एवं यातायात पुलिस विभाग भिण्ड ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुभाष चौराहा से इन्दिरा गांधी चौराहा तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर खड़े हुये कुल अनाधिकृत 9 भारी वाहनों पर जुर्माना की…

Read More

भिण्ड, 11 जून। स्थानीय आईटीआई महाविद्यालय के प्रांगण में 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशन एवं सूबेदार मेजर मदन सिंह की देख-रेख और समस्त सैन्य व प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) का शुभारंभ हुआ, जो 10 से 19 जून तक निरंतर संचालित किया जा रहा है। चंबल और ग्वालियर संभाग के युवाओं में देशप्रेम की अलख जगाने वाले इस प्रतिष्ठित शिविर में भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए लगभग 350 एनसीसी कैडेट्स पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे…

Read More

भिण्ड, 11 जून। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत बाराकलां एवं चरथर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे बाराकलां में अटल पंचायत भवन, सड़क के किनारे स्थित तालाब व नालियों का जायजा लिया। वहीं चरथर ग्राम में तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों और आस-पास के स्थानों पर पड़े कचरे व अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने तुरंत कचरा हटाने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। चरथर में उन्होंने सरपंच, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को मौके पर बुलाकर शमशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर…

Read More