Author: Jagran Today

भिण्ड, 04 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मार्बल विनाइल इंडस्ट्रीज की न्यू यूनिट में शनिवार को मां कात्यायनी की अष्टधातु मूर्ति स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। नव प्रतिस्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। यह शुभ अनुष्ठान विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से संपन्न हुआ कंपनी में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पं. अरुण मिश्रा महंत मां कात्यायनी मन्दिर छतरपुर दिल्ली, पं. ऋषि, पं. संजय ने विधि विधान हवन आहुति और मंत्र उच्चारण…

Read More

ग्वालियर, 04 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में अवधेश बहन जोनल डायरेक्टर, भोपाल जोन की स्मृति में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र की समस्त बहनें एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित उपस्थित रहे। सभी ने बहन जी के साथ बिताए गए प्रेरणादायक पलों को स्मरण करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान का भावपूर्ण व्याख्यान किया। कार्यक्रम को ‘वरदानी दिवसÓ के रूप में मनाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मौन रखकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं सामाजिक…

Read More

रीवा, 04 अक्टूबर। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने अपने कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित अपराध, मर्ग, चालान, शिकायत, राहत प्रकरण, चिन्हित प्रकरण, समंस वारंट, सड़क दुर्घटनाओं आदि की समीक्षा की गई। आईजी रीवा ने जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध…

Read More

– राकेश अचल देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई भले ही ये कहते हैं कि भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से संचालित होती है, लेकिन ये आधी हकीकत और आधा फसाने जैसा है, क्योंकि मुख्य न्यायाधीश की बार-बार चेतावनी के बावजूद भारत में बुलडोजर संहिता हाल ही में बनी भारतीय न्याय संहिता पर हावी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पिछले 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बुलडोजर कार्रवाई की निंदा कर चुके है। इस बार उन्होंने विदेश जाकर यह बयान दिया है। मॉरीशस में ‘सबसे बड़े लोकतंत्र में कानून का शासनÓ…

Read More

भिण्ड, 03 सितम्बर। नवागत कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से स्थानांतरित होकर कलेक्टर भिण्ड का पदभार ग्रहण किया। नवागत कलेक्टर मीना इसके पूर्व अक्टूबर 2018 से अप्रैल 2020 तक जतारा एवं बीना में एसडीएम, मई 2020 से अगस्त 2020 तक बुरहानपुर में सीईओ जिला पंचायत, सितंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक मैनेजिंग डायरेक्टर स्वान व स्टेट डाटा सेंटर, जनवरी 2022 से जुलाई 2023 तक धार में सीईओ जिला पंचायत एवं एडीएम, जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक भोपाल में…

Read More

भिण्ड, 03 सितम्बर। जिले के नवागत कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पहली पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले में कोई भी विभाग हो या अधिकारी अगर शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में भ्रष्टाचार करता है, तो इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा कार्य एकदम स्पष्ट है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनता…

Read More

-नवागत कलेक्टर ने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली भिण्ड, 03 सितम्बर। नवागत कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में समस्त विभाग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नवागत कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित कर कहा कि टीएल प्रकरणों को अधिक समय तक लम्बित नहीं रखें, टीएल का उद्देश्य प्रकरणों का समय सीमा में…

Read More

– आबकारी विभाग ने मिहोना में बालाजी भोजनालय पर की छापामार कार्रवाई भिण्ड, 03 सितम्बर। कलेक्टर भिण्ड एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता संभाग ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा के मार्गदर्शन में गत एक अक्टूबर को वृत्त लहार में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बालाजी भोजनालय (ढाबा) उरई रोड मिहोना की तलाशी ली गई, इस दौरान अवैध 40 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी बंटी भारद्वाज को गिरफ्तार कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा…

Read More

भिण्ड, 03 सितम्बर। जैन समाज द्वारा 5 अक्टूबर को निराला रंग बिहार मेला परिसर भिण्ड आयोजित होने वाले सरस्वती महाअर्चना दिव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने ग्वालियर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से उनके निवास पर मुलाकात की तथा जैन समाज के आगामी सरस्वती महाअर्चना कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण पत्र दिया।

Read More

भिण्ड, 03 सितम्बर। नगर पालिका परिषद गोहद द्वारा दिव्यांग बच्चों के हित में एक विशेष दिव्यांगता जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की स्क्रीनिंग एवं पहचान की गई। जिन बच्चों में विशेष देखभाल की आवश्यकता पाई गई, उन्हें आगे की चिकित्सा सुविधा, उपकरण वितरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका परिषद के पार्षदगण उपस्थित रहे और बच्चों व अभिभावकों…

Read More