ग्वालियर, 04 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में अवधेश बहन जोनल डायरेक्टर, भोपाल जोन की स्मृति में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र की समस्त बहनें एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित उपस्थित रहे। सभी ने बहन जी के साथ बिताए गए प्रेरणादायक पलों को स्मरण करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान का भावपूर्ण व्याख्यान किया।
कार्यक्रम को ‘वरदानी दिवसÓ के रूप में मनाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मौन रखकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में दिल्ली से पीयूष भाई, पंजाब से शैली दीदी, रिया बहन, दतिया से दीपा दीदी, अम्बाह से सीमा बहन, टेकनपुर से नीलम बहन, भावना बहन, सरिता, गुंजन, मालनपुर से पूजा, सृष्टि, सरोजनी, सतनाम भाई, महेश, प्रसाद, मुरैना से मोहन भाई, सुमन, झांसी से नीलेश, रामकुमार, ग्वालियर से अर्चना बहन, कंचन, अनूप, सीएमओ नगर पालिका परिषद मालनपुर, एलआईसी अभिकर्ता मोहन संतवाणी अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात सभी ने सामूहिक ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया। वातावरण में आध्यात्मिक शांति और बहन जी की मधुर स्मृतियां सभी के हृदयों में गूंजती रहीं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


