रीवा, 04 अक्टूबर। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने अपने कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान लंबित अपराध, मर्ग, चालान, शिकायत, राहत प्रकरण, चिन्हित प्रकरण, समंस वारंट, सड़क दुर्घटनाओं आदि की समीक्षा की गई। आईजी रीवा ने जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, अवैध नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग/ रात्रि गश्त को अनिवार्य करने, ब्लैक स्पॉट चन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने, आगामी आने वाले त्यौहारों में कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही अन्य निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


