- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे
Author: Jagran Today
भिण्ड, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव के अवसर पर निकाले जा रहे पथ संचलन के क्रम में रविवार को भिण्ड नगर की आदर्श बस्ती, दयानंद बस्ती, बिस्मिल बस्ती एवं अकोड़ा नगर सहित गिगरखी, कोंहार, परोसा, ऐंचाया सहित अनेक मंडल व बस्ती स्थान पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित तिलक राज दांगी ने कहा कि रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों से संघ का कार्य सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी है। व्यक्ति निर्माण से समाज संगठित होता है और संगठित समाज ही…
– दबोह खण्ड के गेंथरी मण्डल में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन भिण्ड, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को लहार जिले के खण्ड दबोह के गेंथरी मण्डल में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला है। जिसमें ग्रामीण स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं। पथ संचलन निकलने के पहले शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक राजपाल सिंह ने अपने उद्वोधन में कहा कि सभी हिन्दू सहोदर हंै, कोई भी हिंदू छोटा बड़ा नहीं है। छोटे बड़े का रंग रूप, भाषा का भेद नहीं होना चाहिए, पूरे हिंदू समाज को संगठित रहना…
भिण्ड, 05 अक्टूबर। रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोहद खण्ड के ऐचाया मण्डल का पथ संचलन निकाला गया। मंच पर खण्ड कार्यवाह जनक सिंह, श्यामसुंदर शर्मा तथा जिले से मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह नेपाल सिंह नरवरिया उपस्थित रहे। बौद्धिक में नेपाल सिंह नरवरिया ने संघ की 100 वर्षीय यात्रा तथा इस वर्ष पूरी साल चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में एवं पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचलन के दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। सोमवार को सुबह 8 बजे गोहद नगर का पथ संचलन निकाला जाएगा, जो नगर पालिका प्रांगण से बाजार के विभिन्न मार्गों से…
भिण्ड, 05 अक्टूबर। शिवहरे समाज में की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए और नए अध्यक्ष के लिए विचार विमर्श किया गया सर्व समिति द्वारा तय किया गया पूर्व से अच्छा कार्य कर रहे इसलिए रामअवतार शिवहरे को ही पुन: अध्यक्ष बनाया जाए। उपस्थित लोगों ने सर्व समिति से सहमति जताई और रामअवतार शिवहरे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश शिवहरे, कोषाध्यक्ष सोमबीर शिवहरे और सचिव राकेश शिवहरे, सह सचिव शिशुपाल शिवहरे घोषित किए गए। निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा पर अध्यक्ष रामअवतार शिवहरे द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और…
– एक माह में कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो जिला कांग्रेस करेगी जनांदोलन भिण्ड, 05 अक्टूबर। नेशनल हाईवे-719 पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में मानव एवं गौ माताओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों को रुकने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भिण्ड-दतिया की सांसद संध्या राय को पत्र लिखा। बघेल ने कहा कि नेशनल हाईवे- 719 ग्वालियर से इटावा इतना सकरा मार्ग है कि जिस पर सैकड़ों गायों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है, सैकड़ों महिलाओं के माथे का सिंदूर उजड़ गया है। बड़ी संख्या में माताओं ने अपने…
– भिण्ड कलेक्टर से मिलकर सुरक्षा उपायों पर देंगे सुझाव भिण्ड, 05 अक्टूबर। ग्राम सर्वा में सड़क किनारे खड़े हुक्म सिंह जाटव को तेज गति से जा रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे घायल हो गए थे, एंबुलेंस रुकी नहीं, अगर रुक जाती तो घायल हुक्म सिंह जाटव को उपचार मिल जाता। यह घटना चार दिन पुरानी है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समाजसेवी सुनील फौजी ने बताया कि ग्वालियर भिण्ड-हाईवे के मृतक परिवारों से मिले, गत दिनों धमसा का पुरा के जैकी कुशवाह की बाराहेट पेड़ा पर हादसे में मृत्यु हो गई थी, बस चालक दो…
भिण्ड, 05 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक 6 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कृषि बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी तथा अन्य जानकारी कृषि स्थाई समिति की बैठक की कार्रवाई पंजी साथ में लेकर आएं। ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर फूप स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण समिति की बैठक की कार्रवाई साथ में लेकर आएं। परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग पोषण आहार, नास्ता, मंगल उत्सव की जानकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति…
– राकेश अचल मध्य प्रदेश और राजस्थान में जानलेवा कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत के बाद अब केरल सरकार ने राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। लेकिन मप्र और राजस्थान के संबंधित मंत्रियों ने न इस्तीफा दिया और न किसी ने उनसे इस्तीफा मांगा, क्योंकि गरीब बच्चों की मौत इन डबल इंजन की सरकारों के लिए कोई मायने नहीं रखती। जबकि ये मामला किसी कलंक से कम नहीं है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक ये फैसला अन्य राज्यों से मिली रिपोर्टों के आधार पर लिया गया…
– राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड, 04 अक्टूबर। राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी बालक/ बालिका आयु वर्ग 19 वर्ष प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सौजन्य, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल, सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने प्रतियोगिता ग्राउण्ड की साफ-सफाई करने नगर पालिका भिण्ड को निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रतियोगिता स्थल पर स्वास्थ्य दल को उपस्थित रहने निर्देश सीएमएचओ को…
– शा. आईटीआई में दीक्षांत समारोह संपन्न, विधायक ने प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र भिण्ड, 04 अक्टूबर। शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिण्ड में शनिवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य योगेश शर्मा, पार्षद शैलेन्द्र रितौरिया, हवलदार मुनेन्द्र सिंह राजावत मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात आईटीआई के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थान आज के…

