भिण्ड, 03 सितम्बर। नगर पालिका परिषद गोहद द्वारा दिव्यांग बच्चों के हित में एक विशेष दिव्यांगता जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की स्क्रीनिंग एवं पहचान की गई। जिन बच्चों में विशेष देखभाल की आवश्यकता पाई गई, उन्हें आगे की चिकित्सा सुविधा, उपकरण वितरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका परिषद के पार्षदगण उपस्थित रहे और बच्चों व अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उन्हें शैक्षणिक व सामाजिक जीवन में समान अवसर प्रदान करना रहा। नगर पालिका परिषद गोहद ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Sunday, April 5
BREAKING
- हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया
- भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा
- आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया
- पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित
- गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
- नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण


