भिण्ड, 04 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मार्बल विनाइल इंडस्ट्रीज की न्यू यूनिट में शनिवार को मां कात्यायनी की अष्टधातु मूर्ति स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। नव प्रतिस्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
यह शुभ अनुष्ठान विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से संपन्न हुआ कंपनी में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पं. अरुण मिश्रा महंत मां कात्यायनी मन्दिर छतरपुर दिल्ली, पं. ऋषि, पं. संजय ने विधि विधान हवन आहुति और मंत्र उच्चारण साथ संपन्न कराया। स्थापित कार्यक्रम में कंपनी के मालिक पंकज चावला अपने परिवार समेत सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में युवा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रामू तोमर भी अपने समर्थन के साथ सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जिला व्यापार उद्योग केन्द्र मालनपुर के प्रबंधक अमित शर्मा, सहायक प्रबंधक अरुण कुमार खरे, श्रम अधिकारी, सीईओ मार्बल विनाइल आलोक मिश्रा, यूनिट हेड नरेन्द्र अस्ति, वाईस प्रेसिडेंट एचआर अमित शर्मा, सुरक्षा अधिकारी सरफराज एवं कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मूर्ति स्थापित कार्यक्रम के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी की सभी यूनिटों के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


