Author: Jagran Today

– ऑपरेशन मुस्कान के तहत भिण्ड पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 20 नवम्बर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव केन्द्रीय विद्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्कूली बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एसपी डॉ. यादव ने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार की असहज या अवांछित स्पर्श की स्थिति में बच्चे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने निडर होकर बोलो का संदेश देते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित वातावरण…

Read More

भिण्ड, 20 नवम्बर। कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम गणेशपुरा तहसील लहार स्थित वनखण्डेश्वर डेयरी उद्योग का निरीक्षण किया गया। जहां एक लॉडिंग वाहन में तथा डेयरी में 1600 लीटर दूध के साथ ड्राईड ग्लूकोज सीरप के दो भरे तथा एक आधा कट्टा लगभग 60 किला पाया गया। डेयरी मालिक यादवेन्द्र सिंह राजावत पुत्र राजामुन्ना सिंह से विधिवत दूध एवं ड्राईड ग्लूकोज सीरप के नमूनें लेकर शेष बचे अपद्रव्य ड्राईड ग्लूकोज सीरप को विधिवत जब्त किया गया। डेयरी का वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। मौके पर डेयरी मालिक यादवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि…

Read More

– लापरवाह महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार का वेतन राजसात भिण्ड, 20 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 4 दिसंबर तक प्रत्येक मतदाता को गणना फार्म अनिवार्य रूप से भर कर देना है, विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य यह है कि एक व्यक्ति संपूर्ण भारत में किसी एक ही जगह पर मतदाता के रूप में दर्ज हो सकता है अन्यत्र नहीं। इसी क्रम में लहर एसडीएम ने ग्राम मछण्ड, ढोंचरा, इटाउली, इमलाहा, काथा, राहवली उवारी एवं मिहोना मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने मतदाताओं से भी बात की एवं उन्हें बताया कि जितनी…

Read More

– माय भारत स्वयंसेवकों ने किया जागरूकता गतिविधि भिण्ड, 20 नवम्बर। सरदार 150 एकता मार्च पदयात्रा के व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत माय भारत के स्वयंसेवकों द्वारा शहर में पोस्टर प्रचार एवं पम्पलेट वितरण कार्यक्रम किया गया। अभियान का आरंभ शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड से हुआ, जहां संस्थान के शिक्षक डॉ. धीरज सिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों को पदयात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए 24 नवंबर को भिण्ड एवं गोरमी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद माय भारत स्वयंसेवकों ने शा. एमजेएस कॉलेज पहुंचकर प्राध्यापक डॉ. रवीकांत सिंह, डॉ. आभाष…

Read More

– आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए गांव और वार्डों में विशेष शिविर भिण्ड, 20 नवम्बर। जिला कांग्रेस द्वारा पिछले दो माह से चलाएं जा रहे ‘जिला कांग्रेस सुनेगी जन की बात’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कांग्रेस कार्यालय पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने आम जन की समस्याओं को सुनकर निदान कराने का आश्वासन दिया। बघेल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिले की सम्मानित जनता जिसे शासन-प्रशासन से कोई समस्या आ रही हो तो वह जिला कांग्रेस कार्यालय पर आकर समस्याओं को बता सकते है, उन…

Read More

भिण्ड, 20 नवम्बर। कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह के छोटेभाई पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह ब्रेन हेमरेज की गंभीर बीमारी को ठीक करने की प्रार्थना को लेकर शहर के वनखण्डेशवर महादेव मन्दिर पर कांग्रेस नेता गोपाल मिश्रा द्वारा भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई व उनके शीघ्र स्वस्थ की कामना की। इस दौरान राजीव सिंह, सुनील शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजीव मिश्रा, सतेद्र सिंह, लोकेद्र पाल, तेजस्व मिश्रा एवं अन्य नेता मौजूद रहे। उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वितरण कराएं खाद : कलेक्टर भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ी लाल…

Read More

भिण्ड, 20 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा करवाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आलमपुर नगर परिषद कार्यालय में गुरूवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लहार तहसीलदार दीपक शुक्ला, नोडल अधिकारी महेश माहौर एवं सीएमओ अतुल रावत विशेष रूप से मौजूद रहे। तहसीलदार दीपक शुक्ला ने कहा कि भिण्ड जिले में कार्य काफी धीमा गति से चल रहा है, जिससे हम काफी पिछड़े हुए हैं। हमें इस कार्य में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाना आवश्यक है। इस कार्य को हर हाल में समय से पूर्व ही पूरा…

Read More

भिण्ड, 20 नवम्बर। खुर्द गांव में भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। 12 नवंबर को आरएसएस जिला प्रचार प्रमुख जितेन्द्र सिंह कौरव की मां का देवलोक गमन हो गया था। इसकी जानकारी लगने पर सांसद संध्या राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद के साथ इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, जगदीश यादव, रूप सिंह सेंगर, यशवंत सिंह कौरव, देवेन्द्र थापक संघमित्रा (जिला महामंत्री), राकेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह यादव, गोलू पार्षद सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्टेण्डिंग कमेटी की…

Read More

-प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ एवं संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. यादव के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा करेगी स्वागत भिण्ड, 20 नवम्बर। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची गहन परीक्षण एसआईआर को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने अभियान में भाजपा समर्थित विचारधारा वाले व्यक्ति एवं 18 के युवाओं एवं सर्व समाज के वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है। अभियान में भारतीय जनता पार्टी की विशेष तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक वीरांगना अवंती बाई मांगलिक भवन आर्य नगर में 21 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के…

Read More

– हाईवे एवं बाजार में रोजाना बनी रहती है जाम की स्थिति, जाम के कारण कई बार हो चुके हैं बड़े हादसे भिण्ड, 20 नवम्बर। मालनपुर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, इस वजह से एसआरएफ तिराहा, लेपिनेंस तिराहा, हनुमान चौराहा, श्रीराम धर्मकांटा चौराहा, हरिराम की कुईया आदि जगहों पर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इसका मुख्य कारण नगर में ऑटो स्टैंड एवं हाकर्स जॉन का ना होना है। मालनपुर बाजार में भी सब्जी मण्डी के होने से सुबह-शाम खरीदारों को आवारा पशुओं व अनगिनत वाहनों के कारण खरीदारी करने में काफी परेशानी होती है।…

Read More