- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती पर की संगोष्ठी भिण्ड, 19 नवम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इटावा चुंगी पर स्थित इन्दिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि प्रियदर्शिनी इन्दिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 में पं. जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां हुआ, वे…
– मतदाता स्वयं जागरूकता का परिचय दें, बीएलओ से संपर्क कर स्वयं का गणना फार्म जमा कराएं भिण्ड, 19 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में 4 दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसके क्रम में लहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2 लाख 63 हजार 335 मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जाने हैं। गणना फार्म निर्वाचन आयोग से छपकर दो प्रतियों में प्रत्येक मतदाता को प्रदाय किए जा रहे हैं। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने बताया कि 300 बीएलओ एवं उनके ऊपर 30 बीएलओ सुपर वाईजर एवं 10 ब्लॉक स्तरीय नोडल…
भिण्ड, 19 नवम्बर। सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर में कार्यरत मालनपुर निवासी गंभीर सिंह को वर्ष 2023-24 के लिए श्रम कल्याण मण्डल द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए उत्तम श्रमिक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार आगामी माह में एक भव्य आयोजन में सरकार के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा प्रदत किया जाएगा। ज्ञात हो शासन द्वारा श्रमशक्ति को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तम श्रमिक पुरस्कार प्रतिवर्ष मप्र स्तर पर अच्छे काम करने वाले श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में श्रमिक को एक प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान…
– सर्किट हाउस पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात भिण्ड, 19 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ 21 नवंबर को भिण्ड आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पर 11 बजे अगवानी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
– वन रक्षक ने पेट्रोलिंग के दौरान देखा भिण्ड, 19 नवम्बर। जिले के डिड़ी गांव के पास क्वारी नदी के बीहड़ में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वन विभाग के जवान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस में पहचान के लिए रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर वन विभाग के जवान हरीश भदौरिया डिड़ी परिक्षेत्र में क्वारी नदी के जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जंगल के बीच एक बुजुर्ग का शव नजर आया। मृतक की उम्र लगभग 65…
भिण्ड, 19 नवम्बर। कलेक्टर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल एवं किरण सेंगर ने फूप में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना कार्रवाई की। शांतिलाल पंसारी किराना से नमक, तुअर दाल, कृतिका किराना स्टोर से गुड़, किशमिश, मानसी गंगा होटल से पनीर का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए, नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भिण्ड, 19 नवम्बर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड एलके पाण्डेय ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के पत्र के क्रम में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के संचालन हेतु जिला प्रबंधक लोकसेवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष) में 6 नवंबर से संचालित रहेगा के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय एसआईआर निवार्चन हेल्पडेस्क गठित की जाती है। जिसमें कर्मचारियों को जिला स्तरीय एसआईआर निवार्चन हेल्पडेस्क हेतु अनुलग्न कर इनकी ड्यूटी आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव…
भिण्ड, 19 नवम्बर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील गोहद, लहार, मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम विधि, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत चौक अनादरण प्रकरण, कुटुंब न्यायालय के विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त बैंक ऋण वसूली एवं नगरपालिका के जलकर, संपत्तिकर तथा विद्युत अधिनियम के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का उभय पक्षों की परस्पर सहमति के आधार पर निराकरण किया जाएगा। बिजली चोरी एवं अनियमितताओं…
– एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 18 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में आयोजित की। जिसमें उन्होंने मैपिंग, फार्म-6 सुधार एवं अपील प्रक्रिया से संबंधित बिन्दुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। न्होंने बीएलओ से सीधे संवाद कर फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों तथा प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि एसआईआर-2026 से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित…
– निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने बीएलओ को दिए निर्देश भिण्ड, 18 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को जिले के शहरी क्षेत्र महावीर गंज और ग्राम जामना पहुंचे, जहां उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन रूप में शामिल किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामों के सत्यापन, फोटो मिलान, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम…

